CG - अज्ञात चोरों ने राइस मिलर के घर दी दस्तक : बड़ी चोरी को दिया अंजाम, व्यवसायी को इतने लाख का लगाया चूना, नगद और सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े चोर, जांच में जुटी पुलिस....
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से बड़ी खबर सामने आई है। चोरों ने चोरी की एक बड़ी घटना को अंजाम दे दिया। जहां राइस मिलर के घर 76 लाख की चोरी हो गई। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। चोरों ने दस लाख नगदी सहित कीमती सोने चांदी के जेवर ले उड़े।




सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से बड़ी खबर सामने आई है। चोरों ने चोरी की एक बड़ी घटना को अंजाम दे दिया। जहां राइस मिलर के घर 76 लाख की चोरी हो गई। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। चोरों ने दस लाख नगदी सहित कीमती सोने चांदी के जेवर ले उड़े। पुलिस को मौके से सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें चोर चोरी करते दिख रहे है। सीसीटीवी फुटेजों के आधार पर एसपी अंकिता शर्मा ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ कर चोरी का माल भी बरामद कर लिया जाएगा।
जानिए घटनाक्रम
जानकारी के मुताबिक, घटना बाराद्वार थाना क्षेत्र 12 अप्रैल शुक्रवार रात की है। बाराद्वार रोड में राइस मिलर व ट्रांसपोर्ट व्यवसायी प्रकाश चंद गोयल का मकान है। घटना वाले दिन परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो रहे थे। इस दौरान मकान के पीछे हिस्से से घुसकर चोर अंदर आये और दुकान के पीछे तीसरे नंबर के कमरे में रखी अलमारी खोलकर उसमे से 10 लाख नगदी और सोने-चांदी की जेवरात कीमत 60 लाख के करीब चोरी कर ले गए। शुक्रवार की रात तीन बजे के करीब जब कुछ हलचल घर वालों को सुनाई दी तो नींद से जागे और घर की तलाशी ली। इस बीच कारोबारी को पता चला कि घर के कमरे में रखी अलमारी से नगदी और जेवरात गायब है। घर वालों ने सीसीटीवी फुटेज देखा तो कुछ लोग घर में घुसते हुए दिखे।
परिजनों ने लगभग 10 लाख नगदी और 60 लाख के जेवरात चोरी होने की आशंका जताई है। बाराद्वार पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है। एसपी अंकिता शर्मा ने घटना के संबंध में चर्चा करते हुए बताया कि व्यवसायी के घर चोरी हुई है। मौके पर मिले सीसीटीवी फुटेजों के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।