CG - एक घंटे की बारिश ने निगम प्रशासन की खोली पोल,शहर हुआ जलमग्न - निकेत राज झा

CG - एक घंटे की बारिश ने निगम प्रशासन की खोली पोल,शहर हुआ जलमग्न - निकेत राज झा
CG - एक घंटे की बारिश ने निगम प्रशासन की खोली पोल,शहर हुआ जलमग्न - निकेत राज झा

एक घंटे की बारिश ने निगम प्रशासन की खोली पोल,शहर हुआ जलमग्न - निकेत राज झा

नालियों का गंदा पानी घरों में घुसने से शहरवासी परेशान,ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह फैल..

 जगदलपुर : बस्तर जिला कॉंग्रेस कमेटी के शहर महामंत्री निकेत राज झा ने जगदलपुर शहर में हुई बारिश को लेकर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा, आज जगडलपुर में महज एक घँटे की तेज बारिश ने नगर निगम की तैयारियों और दावों की पोल खोल कर रख दी है। सिर्फ एक घंटे की बारिश में शहर जलमग्न हो गया जिससे शहर के लगभग सभी वार्डो के घरों में गंदा पानी घुसने से लोग काफी परेशान हो रहे हैं..

नालियों की साफ़ सफाई नहीं होने से थोड़ी बारिश में ही शहर में सब तरफ पानी ही पानी भर गया। वर्षा को लेकर नगर निगम की तैयारी के तमाम दावों की पोल आज खुलकर रह गई है। महज एक घंटे की वर्षा से प्रमुख सड़क, मोहल्ले, कालोनियों सहित पूरे वार्ड सहित शहर जलमग्न हो गया है। इसके अलावा नाली-नालों का कचरा सड़क पर बहने से स्थिति और भी खराब हो चुकी है।

महामंत्री झा ने कहा नगर निगम ने तैयारी का दावा किया था। निगम प्रबंधन का कहना था कि वर्षा पूर्व नाली-नालों की सफाई की गई है और काम चल रहा है। बरसात के पानी की निकासी की व्यवस्था कर ली गई है। लोगों को समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। लेकिन एक घँटे की बारिश ने निगम के तमाम दावे को गलत साबित कर दिया है।और इन सभी चीजों के नगर निगम आयुक्त और महापौर पूरी तरह से जिम्मेदार है..