CG News 12 कर्मचारियों को नोटिस: विभाग ने जारी किया नोटिस, मिली ये बड़ी लापरवाही,इतने दिन में जवाब किया तलब...
छत्तीसगढ़ में लापरवाह स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों पर गाज गिरी है।




CG News Notice to 12 employees: Department issued notice
पेंड्रा गौरेला मरवाही 11 मई 2023। छत्तीसगढ़ में लापरवाह स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों पर गाज गिरी है। जिला अस्पताल के 12 कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर को इंस्पेक्शन के दौरान बड़ी संख्या में गड़बड़ियां मिली थी। जिसके बाद कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया ने ये एक्शन लिया है। दरअसल जिन कर्मचारियों पर कार्रवाई हुई है, उनमे से कई या तो बिना छुट्टी दफ्तर से गायब थे, या फिर जिन्होंने काम नहीं किया था।
कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान 3 कर्मचारी बिना सूचना के ड्यूटी से नदारद मिले थे, वहीं 9 कर्मचारियों को काम में लापरवाही बरतने के चलते कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिला कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने सभी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।