2 जवान की मौत BIG NEWS : जवानों के बीच खूनी संघर्ष…छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा में जवानों ने एक-दूसरे को मारी गोली…मौक़े पर 2 जवानों की मौत…मचा हड़कंप…जाँच में जुटी पुलिस…

CG MH Border death of 2 SRPF constable Bloody clash between jawans… Soldiers shot each other in Chhattisgarh-Maharashtra border छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर स्थित गढ़चिरौली जिले में आपसी विवाद में दो जवानों ने एक-दूसरे पर गोली चला दी है। मौके पर ही दोनों जवानों की मौत हो गई है।

2 जवान की मौत BIG NEWS : जवानों के बीच खूनी संघर्ष…छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा में जवानों ने एक-दूसरे को मारी गोली…मौक़े  पर 2 जवानों की मौत…मचा हड़कंप…जाँच में जुटी पुलिस…
2 जवान की मौत BIG NEWS : जवानों के बीच खूनी संघर्ष…छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा में जवानों ने एक-दूसरे को मारी गोली…मौक़े पर 2 जवानों की मौत…मचा हड़कंप…जाँच में जुटी पुलिस…

CG MH Border  death of 2 SRPF constable Bloody clash between jawans

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर स्थित गढ़चिरौली जिले में आपसी विवाद में दो जवानों ने एक-दूसरे पर गोली चला दी है। मौके पर ही दोनों जवानों की मौत हो गई है। यह दोनों SRPF (स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स) के हैं। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। प्रारंभिक जानकारी अनुसार आपसी विवाद के चलते एक-दूसरे पर गोली चलाने की बात सामने आ रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।(Soldiers shot each other in Chhattisgarh Maharashtra border)

 

पूरा घटनाक्रम महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित क्षेत्र मरपल्ली का हैं। बताया जा रहा है कि यहां के पुलिस मदद केंद्र में श्रीकांत बेयर्ड और बंदू नवाथरे दौंड पदस्थ थे। दोनों जवानों को पुणे स्थित SRPF कैंप से तैनाती पर मरपल्ली पुलिस मदद केंद्र भेजा गया था। बताया जा राह है कि बुधवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, विवाद बढ़ने पर तैश में आकर दोनों जवानों ने अपने सर्विस रायफल एक दूसरे पर तान दिया। जब तक दूसरे जवान इस विवाद में बीच बचाव करने पहुंचते तब तक दोनों जवानों ने एक दूसरे पर गोली चला दी।(Soldiers shot each other in Chhattisgarh Maharashtra border)

कैम्प में गोली की आवाज सुनते ही जवान भागकर घटनास्थल पर पहुंचे। जहां दोनों जवानों की लहुलूहान लाश पड़ी थी। आनन-फानन में दोनों जवानों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों जवानों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को मिलने के बाद अफसर घटना के कारणांे की जांच की बात कह रहे हैं। फिलहाल अब तक दोनों जवानों के बीच किन कारणों को लेकर विवाद हुआ, आखिर वो कौन सी वजह थी, जिसके कारण दोनों जवान एक दूसरे के खून के प्यासे हो गये ? इन सारे बिंदुओं पर पुलिस टीम जांच कर घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।(Soldiers shot each other in Chhattisgarh Maharashtra border)

CG MH Border  death of 2 SRPF constable Bloody clash between jawans… Soldiers shot each other in Chhattisgarh Maharashtra border