CG- प्रेमी जोड़े ने की खुदकुशी: प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत,ब्वायफ्रेंड-गर्लफ्रेंड की मिली लाश...जंगल में एक साथ फंदे पर लटके मिले दोनों...इलाके में सनसनी...
छत्तीसगढ़ के प्रेमी जोड़ी ने जंगल मे फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया है। CG- Lover couple commits suicide: Love story's painful end, boyfriend-girlfriend's dead body found




CG- Lover couple commits suicide: Love story's painful end, boyfriend-girlfriend's dead body found
जशपुर डेस्क : जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र से बड़ी खबर निकल कर आ रही है जहां बताया जा रहा है एक प्रेमी जोड़ी ने जंगल मे फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया है।पूरा मामला सन्ना थाना क्षेत्र के छिछली गांव की है जहां अजेंद्र पैंकरा पिता लालसाय राम उम्र 20 वर्ष जाती कंवर और एक दूसरे गांव की 17 वर्षीय भुंइहर नाबालिक लड़की के साथ दोनों गांव के बीच जंगल मे फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिए।ग्रामीणों की माने तो दोनों एक दूसरे से काफी लंबे समय से प्यार करते करते थे परन्तु लड़का लड़की दोनों की जाति अलग होने से परिवार वाले इनके शादी के लिए तैयार नही हुए और अंततः प्रेमी जोड़ी ने जंगल जा कर पेड़ में फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया।
इस मामले में सन्ना थाना प्रभारी भरत लाल साहू ने बताया कि दोनों लड़का लड़की बीते 9 नवम्बर की शाम को घर से निकले थे और दोनों रात में ही घटना को अंजाम दे दिए।जिनका शव कल देर शाम गांव वालों को मिला और हमे जानकारी मिलते ही मर्ग कायम करते हुए हम मौके पर पहुंच शव को नीचे उतरवा कर आगे की कार्यवाही कर रहे हैं।उन्होंने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है लड़का लड़की दोनों अलग अलग जाति के थे वहीं लड़कीं नाबालिक बताई जा रही है।बहरहाल मामले में बाकी कोई शंका नही है,आगे की जांच कार्यवाही की जा रही है।(CG- Lover couple commits suicide: Love story's painful end, boyfriend-girlfriend's dead body found)