CG कलयुगी शिक्षक सस्पेंड : छात्राओं पर गंदी नियत,छात्राओं से छेड़खानी करने वाला शिक्षक गिरफ्तार व सस्पेंड भी...कारनामे जान रह जाएंगे हैरान…
शिक्षक के पेशे को दागदार करने वाले शिक्षक को विभागीय जांच के बाद संयुक्त संचालक आरपी आदित्य ने निलंबित कर दिया है। वही मामले में संकुल समन्वयक और प्राचार्य की वेतन वृद्धि रोकी गई है।




CG Kalyugi teacher suspended
बिलासपुर – शिक्षक के पेशे को दागदार करने वाले शिक्षक को विभागीय जांच के बाद संयुक्त संचालक आरपी आदित्य ने निलंबित कर दिया है। वही मामले में संकुल समन्वयक और प्राचार्य की वेतन वृद्धि रोकी गई है। मिली जानकारी के अनुसार बिल्हा थाना क्षेत्र के एक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में 6वीं और 8वीं कक्षा की छात्राओं ने आरोप लगाया था कि शिक्षक कमलेश साहू लंबे समय से उनके साथ बैड टच कर गंदी हरकतें करता था।
कलेक्टर अवनीश शरण ने दिए कार्यवाही के निर्देश
आरोपी शिक्षक के खिलाफ छात्रों की शिकायत पर कलेक्टर अवनीश शरण ने संज्ञान लेते हुए डीईओ को कार्यवाही के निर्देश दिए। जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू के निर्देश पर बीईओ सुनीता ध्रुव के नेतृत्व में जांच टीम बनाई थी। तीन सदस्यीय जांच टीम ने स्कूल पहुंच कर जांच की। जांच में पाया गया कि शिक्षक कमलेश साहू छठवीं व आठवीं की छात्राओं को अकेले कमरे में बुलाकर अमर्यादित व्यवहार,अश्लील व गंदी बातचीत करने के साथ ही बैड टच करता है। स्कूल की रसोइया ने भी उनके घर जाकर अमर्यादित व्यवहार करने की पुष्टि की। जांच टीम ने जब रिपोर्ट सौंपी तो डीईओ आरपी आदित्य ने प्रतिवेदन संयुक्त संचालक शिक्षा आरपी आदित्य को सौंपा। जिसके बाद शिक्षक एलबी कमलेश साहू को निलंबित कर दिया है।
जांच टीम ने पाया कि घटना की शिकायत महिला संकुल समन्वयक ( शिक्षक एलबी) आशा कंवर से की थी। महिला होने के बाद भी उन्होंने अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन नहीं किया। उन्होंने खुद भी कोई कार्यवाही नही की और उच्चाधिकारियों को भी जानकारी नहीं दी। जिसके चलते उन्हें कलेक्टर के अनुमोदन के पश्चात स्कूल से हटाकर बिल्हा के मिडिल स्कूल में कोरबी में पदस्थ कर दिया गया है। उन्हें सीएससी के प्रभार से भी मुक्त कर दिया गया है। प्रधान पाठक अविनाश तिवारी ने भी घटना की जानकारी उच्च कार्यालय को नहीं दी इसलिए उन्हें स्कूल से हटाते हुए शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बांका पदस्थ किया गया है। संकुल समन्वयक आशा कंवर व प्रधान पाठक अविनाश तिवारी की एक एक वेतन वृद्धि भी रोकी गई है।
दूसरी तरफ बिल्हा थाने में छात्राओं के साथ अमर्यादित व्यवहार करने वाले शिक्षक कमलेश साहू के खिलाफ धारा 354,452 व पॉस्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज हुआ है। अपराध दर्ज होने के बाद एसपी रजनेश सिंह ने आरोपी शिक्षक की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही पुलिस ने आरोपी शिक्षक कमलेश साहू को देर रात गिरफ्तार कर लिया है। आज अदालत में पेश कर आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेजा जाएगा