CG - हेड कांस्टेबल ने की आत्महत्या : पेड़ से लटकी मिली हेड कांस्टेबल की लाश, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस.....
जिले के सरकंडा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक ने बीती रात नीम पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजनों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।




बिलासपुर। जिले के सरकंडा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक ने बीती रात नीम पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजनों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बता दें कि मोपका में रहने वाले 53 वर्षीय लखन मरावी सरकंडा थाने में प्रधान रक्षक के पद पर पदस्थ थे। गुरुवार को थाने में ड्यूटी करने के बाद छुट्टी होने पर घर चले गए थे। रात करीब 12 बजे परिजनों को सूचना दिए बिना ही घर से निकले थे और वापस नहीं आए। रात करीब 3.30 बजे परिजनों ने उनके घर से बिना बताए निकलने और घर नहीं लौटने की सूचना सरकंडा पुलिस को दी।
सूचना मिलने पर पुलिस ने तलाश शुरू की। इस दौरान तड़के 4 बजे घर के पास ही नीम पेड़ में लखन की फांसी के फंदे पर लाश मिली। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।