CG Flight Service : बस्तरवासियों के लिए अब दिल्ली दूर नहीं, मात्र इतने रुपए में पूरा होगा हवाई सफर, जानिए कब से शुरू होगी नई उड़ान…..
बस्तर से दिल्ली यात्रा करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। जगदलपुर से दिल्ली की फ्लाइट आज से शुरू होने जा रहा है। आज मंगलवार दोपहर 12 बजे फ्लाइट जगदलपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। फ्लाइट जबलपुर होते हुए शाम 3:55 को दिल्ली पहुंच जाएगी।




बस्तर। बस्तर से दिल्ली यात्रा करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। जगदलपुर से दिल्ली की फ्लाइट आज से शुरू होने जा रहा है। आज मंगलवार दोपहर 12 बजे फ्लाइट जगदलपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। फ्लाइट जबलपुर होते हुए शाम 3:55 को दिल्ली पहुंच जाएगी।
जगदलपुर से दिल्ली फ्लाइट के लिए यात्रियों को 2800 से 3000 रुपए तक का भाड़ा देना होगा। जानकारी हो कि मौजूदा समय में जगदलपुर से दिल्ली के लिए पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों के लिए एक फ्लाइट चलती है। यह फ्लाइट हफ्ते में तीन दिन शनिवार, रविवार और बुधवार को चल रही है।
जानिए फ्लाइट का शेड्यूल
फ्लाइट नंबर 693 सप्ताह में मंगलवार और शुक्रवार को दिल्ली से सुबह 7.30 बजे जगदलपुर के लिए टेकऑफ होगी और 9.45 बजे जबलपुर पहुंचेगी। वहां 30 मिनट का स्टॉपेज लेकर फ्लाइट 10.15 बजे जगदलपुर के लिए उड़ान भरकर 11.35 बजे जगदलपुर पहुंचेगी। दोपहर 12 बजे जगदलपुर से टेकऑफ करके 1.25 बजे जबलपुर पहुंचेगी। यहां फिर 30 मिनट का स्टॉपेज लेकर फ्लाइट 1.55 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी और वहां दोपहर 3.55 बजे पहुंचेगी।