CG - हेड कांस्टेबल की मौत : ड्यूटी के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में इलाज के दौरान गई जान, 2 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया......
ड्यूटी के दौरान हेड कांस्टेबल की मौत हो गयी। घटना जगदलपुर की है, जहां ट्रैफिक में पदस्थ हेड कांस्टेबल मनीष देव नेताम की ड्यूटी के दौरान जान चली गयी। बताया जा रहा है कि अचानक जवान की तबीयत बिगड़ी थी।




जगदलपुर। ड्यूटी के दौरान हेड कांस्टेबल की मौत हो गयी। घटना जगदलपुर की है, जहां ट्रैफिक में पदस्थ हेड कांस्टेबल मनीष देव नेताम की ड्यूटी के दौरान जान चली गयी। बताया जा रहा है कि अचानक जवान की तबीयत बिगड़ी थी। जिसके बाद साथी उन्हें अस्पताल लेकर गए, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। मनीष देव मूलतः धमतरी जिले के कंडेल गांव के रहने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक वो 2006 से पुलिस विभाग में पदस्थ था। शव गृहग्राम के लिए किया रहा रवाना
हालांकि, मौत की वजह क्या है यह अभी स्पष्ट नहीं है। धमतरी जिले के ग्राम कंडेल निवासी मनीष देव नेताम वर्ष 2006 में यहां पदस्थ थे। कुछ वर्ष पहले ही यातायात विभाग में उन्हें भेजा गया था। उनके पीछे दो छोटे बच्चे हैं। इधर निधन की खबर लगने के बाद से विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शोक- स्तब्ध हैं। बता दें कि मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीँ पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।