CG - सीएम विष्णुदेव का साय ने बताया कब होगा कैबिनेट का विस्तार, ये विधायक बन सकते हैं मंत्री, देखें संभावित मंत्रिमंडल की सूची....

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया है। प्रदेश में नई सरकार को शपथ लिए करीब एक हफ्ते हो चुके हैं। अब सबकी नजरें मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर टिकी है। कैबिनेट में किन नेताओं को जगह मिलेगी।

CG - सीएम विष्णुदेव का साय ने बताया कब होगा कैबिनेट का विस्तार, ये विधायक बन सकते हैं मंत्री, देखें संभावित मंत्रिमंडल की सूची....
CG - सीएम विष्णुदेव का साय ने बताया कब होगा कैबिनेट का विस्तार, ये विधायक बन सकते हैं मंत्री, देखें संभावित मंत्रिमंडल की सूची....

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया है। प्रदेश में नई सरकार को शपथ लिए करीब एक हफ्ते हो चुके हैं। अब सबकी नजरें मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर टिकी है। कैबिनेट में किन नेताओं को जगह मिलेगी। पुराने चेहरों पर भरोसा जताया जाएगा, या फिर नए चेहरों को मौका मिलेगा? लेकिन अब छत्तीसगढ़ की जनता को खुद सीएम विष्णुदेव साय ने बता दिया है कि कब होगा मंत्रिमंडल का गठन।


सीएम विष्णुदेव साय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मंत्रिमंडल के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा जल्द ही कैबिनेट मंत्रियों का चुनाव कर लिया जाएगा, जिसके बाद सभी का शपथग्रहण होगा।छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय के कैबिनेट का विस्तार 21 दिसंबर के बाद होगा। साय मंत्रिमंडल में कौन-कौन विधायक शामिल होंगे, उन पर मंथन अभी जारी है। बीजेपी सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल में कौन-कौन बैठेगा ? उन नामों पर दिल्ली मुख्यालय में रायशुमारी हो रही है। दिल्ली के नेताओं से नाम फाइनल होने के बाद मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण समारोह की तिथि बीजेपी नेता सार्वजनिक करने की बात कह रहे हैं।

संभावित मंत्रिमंडल की सूची : मंत्री बनने की रेस में बृजमोहन अग्रवाल, ओपी चौधरी, किरण सिंहदेव, गुरु खुशवंत साहेब, धरमलाल कौशिक, दयाल दास बघेल, केदार कश्यप, रामविचार नेताम, लखन लाल देवांगन, डोमन लाल कोर्सेवाडा, सिद्धेश्वरी पैकरा और लक्ष्मी राजवाड़े का नाम आगे चल रहा है।