सहायक आयुक्त पर भ्रष्टाचार का आरोप : आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त पर ACB ने दर्ज की FIR ,खुद के नाम पर 23 और पत्नी के नाम पर 8 प्लॉट, फार्महाउस और बंगला…..आय से अधिक संपत्ति मामले में EOW की कार्यवाही हुई तेज……

सहायक आयुक्त पर भ्रष्टाचार का आरोप : आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त पर ACB ने दर्ज की FIR ,खुद के नाम पर 23 और पत्नी के नाम पर 8 प्लॉट, फार्महाउस और बंगला…..आय से अधिक संपत्ति मामले में EOW की कार्यवाही हुई तेज……

डेस्क्स : ACB ने छत्तीसगढ़ के अलग अलग विभाग में पदस्थ भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ अब कार्रवाई शुरू कर दी है। नया नाम आदिम जाति कल्याण विभाग बिलासपुर में सहायक आयुक्त के पद पर सेवा दे रहे सीएल जायसवाल का है। ACB ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 13(1) बी, 13(2) के तहत FIR दर्ज किया है। एक दिन पहले ही ACB ने बिलासपुर में जिला शिक्षा अधिकारी रहे और समग्र शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर आरएन हीराधर के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

 

ACB के पास सहायक आयुक्त जायसवाल के खिलाफ पुख्ता सबूतों के साथ शिकायत की गई थी। आरोप लगाया गया कि अलग-अलग जिलों में पोस्टिंग के दौरान बेहिसाब संपत्ति जुटाई है। शिकायत में बताया गया कि कोरबा जिले के अपने पैतृक गांव गुरसिया में उन्होंने 23 प्लॉट खरीद रखे हैं। साथ ही सोनगंगा कॉलोनी में पिता के नाम से 3 हजार स्क्वॉयर फीट की जमीन पर 2 मंजिला बंगला होने की जानकारी भी दी गई। जानकारी के अनुसार, फर्जी तरीके से 8 शिक्षाकर्मियों की भर्ती मामले में पहले ही जायसवाल के खिलाफ चार्जशीट पेश की जा चुकी है।

 

अपने और पत्नी के नाम पर 30 से अधिक प्लॉट 

 

जायसवाल के नाम पर कोरबा जिले के गुरसिया गांव में 23 प्लॉट और एक मकान है। वहीं उनकी पत्नी अनीता जायसवाल के नाम पर बिलासपुर में 5 एकड़ का फार्महाउस है। पिता देवी प्रसाद जायसवाल के नाम पर शहर की पॉश कॉलोनियों में शामिल सोन गंगा कॉलोनी में 3 हजार स्वेयर फीट में बना दो मंजिला बंगला है। चांटीडीह में खुद के नाम पर 2500 स्क्वेयर फीट और सिर्गिट्टी में 1 हजार स्क्वेयर फीट की जमीन है।