CG - डूबने से भाई-बहन की मौत : नींव के लिए खोदे गड्ढे में खेलते वक्त गिरे भाई -बहन, डूबने से हुई दो की मौत, मां के साथ ननिहाल में घूमने आये थे बच्चे, सदमे में मां, परिवार में पसरा मातम
जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र में घर बनाने के लिए जेसीबी से खोदे गए गड्ढे में डूबकर 2 मासूम भाई-बहन की मौत मौत हो गई। यह हादसा रघुनाथ नगर थाना क्षेत्र के केसारी गांव का है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।




बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र में घर बनाने के लिए जेसीबी से खोदे गए गड्ढे में डूबकर 2 मासूम भाई-बहन की मौत मौत हो गई। यह हादसा रघुनाथ नगर थाना क्षेत्र के केसारी गांव का है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। दोनों की उम्र 6 साल व 5 साल है। दोनों अपनी नानी के घर मां के साथ घूमने आए थे। दरअसल नया घर का कॉलम बनाने गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया था। इसमें पानी भरा हुआ था। इसी बीच खेलते-खेलते दोनों गड्ढे तक पहुंच गए और डूब जाने से उनकी मौत हो गई। मासूम बच्चों की मौत से मां सदमे में है।
नानी के घर के बाहर ही नया घर बनाने जेसीबी से गड्ढा खोदा गया था। बारिश के कारण गड्ढे में पानी भर गया था। घरवालों को ये अंदेशा नहीं था कि यह गड्ढा किसी का काल बन जाएगा। काफी देर तक बच्चे घर में नहीं दिखे तो परिजन उन्हें खोजने लगे। इसी बीच जब उन्होंने गड्ढ्े में झांककर देखा वे सन्न रह गए। दोनों बच्चों पानी से भरे गड्ढे में गिरे थे। परिजनों ने तत्काल उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है।