CG ब्रेकिंग न्यूज : अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा हुआ स्थगित, जानिए क्या है वजह....

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले आज भाजपा की ओर से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत होने जा रही है। यात्रा की शुरुआत दंतेवाड़ा से किया जा रहा है। इसी मौके पर आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर आने वाला थे।

CG ब्रेकिंग न्यूज : अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा हुआ स्थगित, जानिए क्या है वजह....
CG ब्रेकिंग न्यूज : अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा हुआ स्थगित, जानिए क्या है वजह....

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले आज भाजपा की ओर से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत होने जा रही है। यात्रा की शुरुआत दंतेवाड़ा से किया जा रहा है। इसी मौके पर आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर आने वाला थे। इसी बीच खबर आ रही है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा स्थगित हो गया है। 


आपको बता दें भाजपा की परिवर्तन यात्रा को गृहमंत्री अमित शाह हरी झंडी दिखाने के लिए दंतेवाड़ा दौरे पर आने वाले थे। लेकिन अब ये दौरा रद्द कर दिया गया है। वहीं शाह की जगह केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के दंतेवाड़ा आने की खबर है। भाजपा बस्‍तर के जिला अध्‍यक्ष रूप सिंह मंडावी से मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री ईरानी दंतेवाड़ा में भाजपा की परिवर्तन यात्रा को झंडी दिखाएंगी। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री डाक्टर रमन सिंह दंतेवाड़ा के लिए रवाना हो गए हैं।