CG -राम भक्तों की एक और टोली छत्तीसगढ़ से अयोध्या के लिए हुई रवाना, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिखाई हरी झंडी, देखें तस्वीरें......
अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए भक्तों की एक और टोली आज छत्तीसगढ़ से रवाना हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी के रेल्वे स्टेशन से अयोध्या स्पेशल गाड़ी को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।




रायपुर। अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए भक्तों की एक और टोली आज छत्तीसगढ़ से रवाना हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी के रेल्वे स्टेशन से अयोध्या स्पेशल गाड़ी को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस आस्था ट्रेन से छतीसगढ़ के लगभग साढ़े 13 सौ राम भक्त राम लला के दर्शनों के लिए रवाना हुए।
इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ सांसद सुनील सोनी, विधायक कौशिक, राजेश मूणत, ख़ुशवंत साहेब, अनुज शर्मा भी मौजूद थे।
आपको बताते चले कि रेलवे ने सफर के दौरान श्रद्धालुओं के लिए तकिया, चादर, कंबल के साथ चाय-नाश्ते और खाने का भी इंतजाम रखा है। राम भक्तों के इस जत्थे में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को शामिल किया गया है।
स्लीपर कोच में तकिया, कंबल, चादर के साथ चाय-पानी और नाश्ते की व्यवस्था की गई है। पहली ट्रेन को रवाना करते हुए लोगों में काफी खुशी का माहौल देखने को मिला था। पूरा रेलवे स्टेशन जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा था। यहां सिर्फ भक्त ही नहीं पूरा रेलवे स्टाफ काफी उत्साहित नजर आया।