CG -5 शिक्षक सस्पेंड BREAKING : कलेक्टर का बड़ा एक्शन, संकुल समन्वयक सहित 5 शिक्षकों को किया तत्काल सस्पेंड, इस वजह से गिरी गाज, कार्रवाई से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला......

स्कूल निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर ने स्कूल में अव्यवस्था देख स्कूल के प्राचार्य और संकुल समन्वयक सहित 5 शिक्षकों को तत्काल सस्पेंड कर दिया है। मामला जयराम नगर आत्मानंद स्कूल ( मस्तुरी ब्लॉक) का है, जहां कलेक्टर अवनीश शरण ने आज औचक निरीक्षण करने पहुंचे।

CG -5 शिक्षक सस्पेंड BREAKING : कलेक्टर का बड़ा एक्शन, संकुल समन्वयक सहित 5 शिक्षकों को किया तत्काल सस्पेंड, इस वजह से गिरी गाज, कार्रवाई से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला......
CG -5 शिक्षक सस्पेंड BREAKING : कलेक्टर का बड़ा एक्शन, संकुल समन्वयक सहित 5 शिक्षकों को किया तत्काल सस्पेंड, इस वजह से गिरी गाज, कार्रवाई से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला......

बिलासपुर। स्कूल निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर ने स्कूल में अव्यवस्था देख स्कूल के प्राचार्य और संकुल समन्वयक सहित 5 शिक्षकों को तत्काल सस्पेंड कर दिया है। मामला जयराम नगर आत्मानंद स्कूल ( मस्तुरी ब्लॉक) का है, जहां कलेक्टर अवनीश शरण ने आज औचक निरीक्षण करने पहुंचे। स्कूल में अव्यवस्था का आलम देखकर कलेक्टर भी दंग रह गये। स्कूल परिसर में कहीं गंदगी मिली तो वहीं महिला प्राचार्य सहित कई शिक्षक भी स्कूल से नदारद थे। स्कूल की स्थिति देख कलेक्टर ने काफी नाराजगी जताई है।

जानकारी के मुताबिक निरीक्षण के दौरान महिला प्राचार्य एम मोईत्रा स्कूल से गायब थी। हालांकि जब शिक्षकों से प्राचार्य के बारे में पूछा गया, तो शिक्षकों ने बताया कि वो स्कूल आयी थी। हालांकि अटेंडेंस रजिस्टर में उनका हस्ताक्षर ही नहीं था। चार शिक्षक भी स्कूल से गायब थे। एक शिक्षक ने तो हद ही कर दी। शिक्षक एमके तिवारी ने 11 नवंबर का आज ही अटेंडेंस बना दिया था। वहीं कई शिक्षकों के अटेंडेंस आज रजिस्टर में दर्ज ही नहीं थे।

जबकि पूछने पर शिक्षक एक दूसरे के बारे में यही जवाब देते रहे, कि शिक्षक आये थे। हालांकि कलेक्टर अवनीश शरण के इस सवाल का जवाब किसी भी शिक्षक के पास नहीं था कि जब शिक्षक स्कूल आये थे, तो अभी वो स्कूल में क्यों नहीं है और उन्होंने अटेंडेंस क्यों नहीं बनाया है? शिक्षकों की इस मनमानी पर बिफरे कलेक्टर अवनीश शरण ने मौके पर ही स्कूल प्राचार्य, संकुल समन्वयक सहित पांच शिक्षक को निलंबित करने का आदेश दिये।