CG- 'सैंडल कांड', FIR दर्ज BIG NEWS: IAS को चप्पल से मारने और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल के झूठा आरोप मामले में कार्रवाई…. महिला जिला पंचायत सदस्य और उनके पति के खिलाफ इन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज......

CG- 'सैंडल कांड', FIR दर्ज BIG NEWS: IAS को चप्पल से मारने और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल के झूठा आरोप मामले में कार्रवाई…. महिला जिला पंचायत सदस्य और उनके पति के खिलाफ इन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज......

...

मुंगेली। महिला जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ धारा 34, 353 और 186 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिला पंचायत सीईओ रोहित व्यास के साथ दुर्व्यवहार मामले में जरहागांव पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य लैला ननकू भिखारी के खिलाफ के अपराध दर्ज कर लिया है। महिला नेत्री के खिलाफ कार्रवाई करने आईएएस एसोसियेशन कल मुख्य सचिव अमिताभ जैन से मिला था। कल मंत्रालय में लंच आवर में एसोसियेशन की अहम मीटिंग हुई थी। जिसमें काफी रोष व्यक्त किया गया। इसके बाद जरहागांव पुलिस ने महिला सदस्य के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

IAS रोहित व्यास को चप्पल से मारने की कोशिश और जातिसूचक शब्द के इस्तेमाल करने का झूठा आरोप लगाने वाली महिला जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ FIR दर्ज हो गयी है। मुंगेली के जरहागांव थाने में जिला पंचायत CEO रोहित व्यास के लिखित शिकायत पर आज देर शाम FIR दर्ज की गयी। जरहागांव थाने में जिला पंचायत सदस्य लैला ननकू भिखारी और उसके पति ननकू भिखारी दोनों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

महिला पंचायत सदस्य के खिलाफ धारा 34, 353 और 186 के तहत मामला दर्ज किया गाय है। इससे पहले 23 दिसंबर को महिला जिला पंचायत सदस्य लैला ननकू भिखारी ने जिला पंचायत सीईओ को दफ्तर में चप्पल से मारने की कोशिश की थी, वहीं ये धमकी भी दी थी कि वो उन्हें जातिगत मामले में फंसा देगी। इस घटनाक्रम के बाद महिला नेत्री ने एसपी कार्यालय के सामने जमकर हंगामा भी किया था। मामले में महिला नेत्री ने भी लिखित शिकायत में झूठा आरोप लगाया था। 

वीडियो सामने आने के बाद महिला जिला पंचायत सदस्य की झूठ की पूरी पोल खुल गयी थी। पुलिस ने भी जांच के दौरान आडियो-वीडियो को लेकर पूरी जांच की, लेकिन कहीं भी जातिसूचक शब्द के इस्तेमाल का सबूत नहीं मिला। वहीं जिला पंचायत सीईओ के हर आरोप में सच्चाई पायी गयी, जिसके बाद देर शाम जिला पंचायत सदस्य और उसके पति दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।