भाजपा आज प्रत्येक बूथ में सुनेगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम...

भाजपा आज प्रत्येक बूथ में सुनेगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम...
भाजपा आज प्रत्येक बूथ में सुनेगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम...

भाजपा आज प्रत्येक बूथ में सुनेगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम

वन मंत्री केदार कश्यप बस्तर नगर पंचायत में मन की बात कार्यक्रम में होंगे शामिल

जगदलपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण कल 30 जून को सुबह 11 बजे से 11:30 बजे तक होगा। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जिले के प्रत्येक बूथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुना जायेगा। जिसमें आसपास के क्षेत्र वासियों को आमंत्रित किया जायेगा। भाजपा ने मन की बात कार्यक्रम के लिये बूथवार अतिथि व प्रभारी की नियुक्ति की है।

वनमंत्री केदार कश्यप नगर पंचायत बस्तर में, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप नारायणपुर विधानसभा में करन्दोला, भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी सिवनी, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल करंजी, पूर्व विधायक संतोष बाफना शहीद गुंडाधुर वार्ड व बस्तर लोकसभा संयोजक श्रीनिवास राव मद्दी दलपत सागर वार्ड में मन की बात कार्यक्रम सुनेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी ने समस्त कार्यकर्ताओं को अपने अपने बूथ में उत्साह के साथ मन की बात कार्यक्रम में शामिल होने कहा है।