अन्न ( मिलेट्स ) अपनाने भाजपा ने चलाया जनजागरण अभियान...... बैनर, पाम्पलेट के साथ किया संजय बाज़ार में किया प्रचार प्रसार......

अन्न ( मिलेट्स ) अपनाने भाजपा ने चलाया जनजागरण अभियान...... बैनर, पाम्पलेट के साथ किया संजय बाज़ार में किया प्रचार प्रसार......
अन्न ( मिलेट्स ) अपनाने भाजपा ने चलाया जनजागरण अभियान...... बैनर, पाम्पलेट के साथ किया संजय बाज़ार में किया प्रचार प्रसार......

अन्न ( मिलेट्स ) अपनाने भाजपा ने चलाया जनजागरण अभियान

बैनर, पाम्पलेट के साथ किया संजय बाज़ार में किया प्रचार प्रसार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट में शामिल की है अन्न योजना - संतोष बाफना

भाजपा मना रही है सामाजिक न्याय सप्ताह


जगदलपुर | भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनाये जा रहे सामाजिक न्याय सप्ताह के तहत आज भाजपा ने सुखी जीवन का आधार श्री अन्न ( मिलेट्स ) व जैविक खेती को लेकर शहर में जन जागरण अभियान चलाया | बैनर पोस्टर के साथ भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने तपती दोपहर में संजय बाज़ार क्षेत्र में पहुँच कर दुकानदारों, आमजन व ग्रामीणों को श्री अन्न व जैविक खेती के लाभ व उपयोगिता के बारे में बताया व समझाया | 

इस बाबत लोगों को जागरूक करने भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाम्पलेट्स भी बांटे और खानपान में अन्न अपनाने अपील की | पूर्व विधायक संतोष बाफना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नागरिकों को स्वस्थ, निरोगी व दीर्घायु बनाने के लिये मोटे अनाज के उपयोग पर बल दिया है | नागरिकों के लिये मोटे अनाज के लाभ को देखते हुये प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इसे इस वर्ष के बजट में शामिल कर श्री अन्न योजना का नाम दिया है | जिला उपाध्यक्ष योगेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि आधुनिकता की दौड़ में हम सभी हमारे परंपरागत खानपान से दूर हो गये हैं |

अन्न मोटे अनाज का उपयोग घर घर हो, यह प्रधानमंत्री श्री मोदी जी की सोच है | भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि अन्न में ज्वार, बाजरा, रागी, जौ, कोदो, सामा, सांवा, कुटकी, कांगनी और चीना शामिल हैं | आधुनिक बनने की होड़ में ऐसे पौष्टिक अनाज से हम विमुख हो गये हैं | पोषक तत्वों से भरपूर श्री अन्न को आमजन अपनाये, यह बड़ा लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तय किया है |

आज भाजपा के जनजागरण अभियान के दौरान प्रमुख रूप से नरसिंह राव,आलोक अवस्थी, मनोहर दत्त तिवारी,दिगम्बर राव,संग्राम सिंह राणा, राजपाल कसेर, राकेश तिवारी,रूपेश जैन, नरेंद्र पाणिग्रही, प्रकाश झा,शशिनाथ पाठक,रौशन झा, सतीश बाजपेयी,प्रेम यादव, डिकेश नाग, योगेश मिश्रा आदि सहित भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे |