युवा मोर्चा ने फूंका मुख्यमंत्री व गृहमंत्री का पुतला.... प्रदेश सरकार पूर्ण रूप से फेल....रविन्द्र भारती
संदीप दुबे✍️✍️✍️




Nayabharat
संदीप दुबे✍️✍️✍️
सुरजपुर - भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रविन्द्र भारती के नेतृत्व में बेमेतरा जिले के साजा विरानपुर में हुए भुनेश्वर साहू के हत्या को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदेश के मुख्य मंत्री भूपेश बघेल व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू का पुतला दहन अग्रसेन चौक पर किया गया। पुतला दहन के कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन और आक्रोशित भाजयुमो कार्यकर्ता के बीच जमकर झूमा झपटी हुई भाजयुमो जिलाध्यक्ष रविंद्र भारती ने प्रदेश सरकार को दोषी ठहराते हुए कहा छत्तीसगढ़ प्रदेश का बेटा भुनेश्वर साहू की हत्या जिस प्रकार से पत्थरबाजी और आतंक का उदाहरण बना है इससे ऐसा प्रतीत होता है कि छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल ने आतंकी संरक्षण जारी रखा है गुंडागर्दी चरम सीमा पर है भुनेश्वर साहू के परिवार से मिलने जा रहे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत जी के साथ पूरी टीम को 3 किलोमीटर पहले ही पुलिस विभाग द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।
सांत्वना देने और दुख में शामिल होने जा रहे भाजपा के कार्यकर्ताओं के गिरफ्तारी और भूपेश बघेल के आतंकी संरक्षण के विरोध में जिला मुख्यालय में पुतला दहन का कार्यक्रम युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार की स्थिति निरंतर ऐसी रहती है तो प्रदेश भर का युवा जागृत है और आने वाले समय में इनकी कुर्सी को उखाड़ फेंकने को तैयार है जिला अध्यक्ष श्री भारती ने सारे कार्यकर्ताओं को सफल कार्यक्रम की बधाई देते हुए भूपेश बघेल के खिलाफ मोर्चा खोलने का आग्रह किया है कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनूप सिन्हा सांसद प्रतिनिधि शशिकांत गर्ग भाजयुमो जिला प्रभारी भाजपा लवकेश पैकरा भाजयुमो जिला अध्यक्ष रविंद्र भारती महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शांति सिंह सुमन सिंह युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रामकरण साहू मनी बग्गा लीलू गुप्ता रमेश गुप्ता दुर्गा गुप्ता यशवंत प्रताप सिंह सुमित साहू संत लाल प्रजापति अभय तिवारी विक्की सोनवानी सुंदरलाल सिंह सरोज साहू अनीता मिश्रा किशन देवांगन संस्कार अग्रवाल राकेश महाराज ज्ञान प्रकाश दुबे राजेश पैकरा दौलत प्रताप सिंह हरिनारायण यादव पिंटू बिनकर सत्यम विश्वकर्मा प्रदीप साहू सुरेश सोनी जीतू मानिकपुरी सुरजीत कुमार मनीष यादव आकाश मानिकपुरी सुखदेव यादव गणेश राजवाड़े शिवकुमार संजय सोंनपाकर पवन वर्मन शांतनु सिंह चौहान अर्जुन राजवाड़े गोलू बग्गा सनी मिश्रा देवीदयाल अवनीश सिंह स्वामी सुनील साहू लक्ष्मीकांत अजय साहू राजेश मुकेश सुरेंद्र प्यारे साहू पंकज सोनी मयंक तिवारी नितिन सोनी रोहित कसेरा विकास साहू अमित गुप्ता यश ठाकुर जीतन देवांगन मोहन देवांगन तिलक राजवाड़ेशानू साहू,विपिन साहू,गुप्तेश्वर साहू राहुल थंकन् रितेश शर्मा निखिल साहू धीरज राजवाड़े कान्हा ठाकुर राजवाड़े कुमार सौरभ साहू उजाला ठाकुर डीकेश प्रजापति कमलेश प्रजापति सत्यम सोनी कन्या कुमारी कौशल्या सिंह सुनीता साहू राजू शर्मा रुपेंद्र कुशवाहा चंदन विश्वकर्मा विक्की चक्रधारी बसन्त भुनेश्वर विकाश साहू सागर रविंद्र राकेश साहू समेत सैकड़ों युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे.