भाजपा ने लगाया स्वेच्छिक रक्तदान शिविर..भाजपा का सेवा और समर्पण अभियान जारी,07 अक्टूबर तक होंगे निरंतर कार्यक्रम

भाजपा ने लगाया स्वेच्छिक रक्तदान शिविर..भाजपा का सेवा और समर्पण अभियान जारी,07 अक्टूबर तक होंगे निरंतर कार्यक्रम

जगदलपुर सहित भानपुरी,नानगुर,तोकापाल,बस्तर,लोहंडीगुडा़ मंडलों से रक्तदान करने पहुँचे कार्यकर्ता, 27 यूनिट रक्तदान किया

जगदलपुर-भारतीय जनता पार्टी के सेवा और समर्पण अभियान के तहत आज महारानी जिला अस्पताल में स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में भाजयुमो सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं व शहर के नागरिकों ने रक्तदान मे हिस्सा लिया। जिनके द्वारा 27 यूनिट रक्तदान किया गया।

 

भाजपा प्रदेश महामंत्री किरणदेव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा और समर्पण अभियान 17 सितंबर से आरंभ होकर 07 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। जिसमें कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक जनसेवा के कार्य पूर्ण करने व आम जनों को भी सेवा कार्य के लिये प्रेरित करने का संकल्प लिया गया है। जन सेवा ही भाजपा की मूल भावना है।भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डा.श्रेयांश वर्धन जैन ने बताया कि स्वेच्छिक रक्तदान शिविर के आयोजन में आमजन से भी इस पुनित कार्य में जुड़ने अपील की गयी थी। आज रक्तदान में आम शहरी भी सहयोगी बने है। चिकित्सा क्षेत्र से जुडे़ कार्यक्रम सतत चलाये जायेंगे।भाजयुमो जिलाअध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने बताया कि रक्तदान शिविर में जगदलपुर के साथ भानपुरी,बस्तर,नानगुर,तोकापाल,लोहंडीगुडा़ मंडलो से कार्यकर्ता शामिल होने पहुँचे थे। जिन्होंने सेवा और समर्पण को आत्मसात कर बढ़चढ़ कर रक्तदान किया है।

आज रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं में बलराम बेसरा,रैदु नाग,चुम्मन लाल सेठिया,तालीम राम बघेल, हिमालय,अमित बाजपेयी,मनीष पवार,प्रतिज्ञा बाजपेयी, किरण शुक्ला,आयुष झा,शिव कुमार सोलंकी,महेश सेठिया,सीताराम सेठिया,फ़ाल्गुनी पटेल,थबीर भारद्वाज, भागरती भारद्वाज, वास्तव पटेल, बैरातू बघेल, हरबन्धु, गिपी कश्यप,लछिन बघेल,विकास पांडे,सदाशिव ठाकुर,नील कुमार बघेल,राकेश ठाकुर,माया धर शामिल है।

आज महारानी अस्पताल स्वेच्छिक रक्तदान कार्यक्रम में प्रमुख रुप से श्रीनिवास राव मद्दी, विद्याशरण तिवारी,योगेंद्र पांडे नरसिंह राव,बाबुल नाग,सुरेश गुप्ता,वेदांत दीक्षित,संग्राम सिंह राणा,डॉ प्रतीक लागू,रोशन झा,रितेश दास जोशी,खितू मौर्य,रोहित कश्यप,नरेन्द्र जोशी,लक्ष्मण झा,मनोज पटेल,बसंत कश्यप,आशु आचार्य,रोहित खत्री,आनंद झा,ओम प्रकाश गुप्ता,अभिषेक तिवारी, काजल शांडिल्य,सूर्य भूषण सिंह, मनोज ठाकुर,बंटू पांडे, सतीश बाजपेई, सुरेश कश्यप, विकास पात्रों,अमित कपूर,शेखर शर्मा,वैभव पांडे,राधा वड्डे,श्रीश मिश्रा,तुलसुराम कश्यप,सावेंद्र सेठिया,राकेश ठाकुर,विकास चांडक,सुभाष कश्यप,प्रतीक नायडू,आलेख तिवारी, मयंक नथानी आदि भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।