संजय बाजार व्यापारी कल्याण संघ द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के मुख्य संयोजक एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के बस्तर जिला अध्यक्ष नवनीत चांद ने किया शिरकत




जगदलपुर। संजय बाजार व्यापारी कल्याण संघ द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के मुख्य संयोजक एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के बस्तर जिला अध्यक्ष नवनीत चांद ने किया शिरकत, समारोह में शामिल सभी सम्मानीय व्यापारियों को दीपावली के पावन पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित कर सभी के स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की ,तो वही ईश्वर से बस्तर के प्रत्येक व्यक्ति की समृद्धि की प्रार्थना की।
इस दौरान संजय बाजार व्यापारी कल्याण संघ के अध्यक्ष पंकज सिंघल उर्फ काकू एवं उनके साथियों का विशेष तौर पर बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे द्वारा इस बेहतरीन समारोह के लिए धन्यवाद ज्ञापित कर बधाइयां दी गई।
इस दौरान विशेष रूप से मुक्ति मोर्चा युवा विंग के शहर महामंत्री डेनिश राज ,सोशल मीडिया प्रभारी ओम मरकाम, मोहन मौर्य राजेश सैनी उपस्थित थे।