CG Election 2023 : चुनाव प्रचार के दौरान आपस में भीड़े भाजपा व कांग्रेस के कार्यकर्ता , दोनों पक्षो में जम कर चले लात घुसे फिर आगे जो हुआ, देखिए वीडियो....
बिलासपुर में चुनाव प्रचार के दौरान आपस में भीड़े भाजपा व कांग्रेस के कार्यकर्ता , दोनों पक्षो में जम कर चले लात घुसे




बिलासपुर : विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की तारीख नजदीक आते ही प्रत्याशियों के साथ ही साथ उनके कार्यकर्ताओं में सरगर्मी बढ़ती ही जा रही है। सोमवार की शाम बिलासपुर में भाजपा और कांग्रेस पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर विवाद हो गया।
विवाद इतना बढ़ा की दोनो पक्ष के बीच लात घुसे तक चल गए। पूरा मामला बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत बंधवापारा इमलीभाठा का है।
जहा कांग्रेस कार्यकर्ता पिंटू पाण्डेय और बीजेपी के पार्षद श्याम साहू के बीच चुनाव प्रचार के दौरान विवाद हो गया वही दोनो पक्षों ने मामले की शिकायत सरकंडा थाने में दर्ज कराई है।
इमलीभाठा मे भाजपा कार्यकर्ता और वार्ड पार्षद श्याम साहू ने चुनाव प्रचार नहीं करने देने के नाम पर पिंकू पाण्डेय उर्फ विनय पांडे द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाया है। वही कांग्रेस कार्यकर्ता पिंकू पाण्डेय ने भी मारपीट का आरोप लगाया है।
दोनो ही पक्षों ने मामले की शिकायत सरकंडा थाने में दर्ज कराई है जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।