BIG NEWS : इस दिन केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दी छुट्टी
BIG NEWS
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां जोरशोर से चल रहीं हैं। पूरे देश के मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया और चमकाया जा रहा है। तो वहीं कई राज्यों के की सरकार ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अपना अपना योगदान दिया है। इस बीच केंद्र की सरकार ने भी कर्मचारियों के लिए छुट्टी का ऐलान कर दिया है। केंद्र सरकार ने पूरे देश में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम की प्रतिष्ठा के दिन पूरे देश में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान कर दिया है।
https://twitter.com/PTI_News/status/1747920244478562464
केंद्र सरकार ने जारी किए गए पत्र में कहा है कि कर्मचारियों की भारी भावना और उनके अनुरोध के कारण केंद्र सरकार ने आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है। राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा के अवसर पर पूरे भारत में सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालयों, केंद्रीय संस्थानों और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठानों में 22 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे तक आधे दिन की छुट्टी रहेगी। बता दें कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है, ताकि लोग प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा लाइव प्रसारण देख सकें।
Shristi Pandey
