प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए युवा मोर्चा ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला... विरोध प्रदर्शन करते हुए लगाए मुर्दाबाद के नारे....
संदीप दुबे✍️✍️✍️




नयाभारत
संदीप दुबे✍️✍️✍️
भैयाथान - भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल भैयाथान के द्वारा प्रदेश संगठन के आह्वान व जिला के निर्देशन पर बुधवार को भैयाथान चौक में छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। युवा मोर्चा के द्वारा छत्तीसगढ के कांग्रेस सरकार में हो रहे व्यापक भ्रष्टाचार तथा ईडी के छापे में निकल रहे अपार धन को लेकर कांग्रेस सरकार पर व्यापक भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच झुमाझपटी भी हुई।
इस पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष मार्तण्ड साहू , प्रकास दुबे, सुनील साहू ,भाजयुमो जिला महामंत्री शान्तनु गोयल, लालचंद शर्मा ,राकेस पाठक , युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह , महामंत्री संदीप दुबे , अभिषेक गुप्ता , सौरभ साहू , अखण्ड प्रताप सिंह , नितिन तिवारी , शिव पांडेय ,विराट प्रताप सिंह, कुमरेस दुबे , प्रदीप सारथी , हृदय सिंह, विनोद पैकरा , उजाला ठाकुर , मनीष सोनी , खेलसाय राजबाड़े सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे ।