भारतीय जनता युवा मोर्चा लटोरी मंडल ने किया कांग्रेस सरकार का पुतला दहन ... प्रदेश की सरकार है भ्रष्टाचार में लिप्त - रविन्द्र भारती

संदीप दुबे

भारतीय जनता युवा मोर्चा लटोरी मंडल ने किया कांग्रेस सरकार का पुतला दहन ... प्रदेश की सरकार है भ्रष्टाचार में लिप्त - रविन्द्र भारती
भारतीय जनता युवा मोर्चा लटोरी मंडल ने किया कांग्रेस सरकार का पुतला दहन ... प्रदेश की सरकार है भ्रष्टाचार में लिप्त - रविन्द्र भारती

नयाभारत

संदीप दुबे✍️✍️✍️

सुरजपुर  -  प्रदेश में चल रहे ई डी के छापामारी के विषय में लिप्त भूपेश के कांग्रेस की सरकार के खिलाफ भाजयुमो लटोरी मंडल ने कांग्रेस सरकार का पुतला दहन किया भाजयुमो जिला अध्यक्ष रविंद्र भारती ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आए दिन कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है रेत उत्खनन कोयला उत्खनन भू माफियाओं को संरक्षण दिया जा रहा है ।इसी प्रकार से ईड़ी के छापेमारी में जितने लोगों की सूची सामने आयी है वह भूपेश बघेल के इर्द-गिर्द के लोग हैं और अभी तक उन पर कार्रवाई का एक्शन नहीं लिया जा रहा है आने वाले समय में यदि कार्रवाई नहीं किया जाता है और भ्रष्टाचार रूपी विषयों को बढ़ावा दिया जाता है तो युवा मोर्चा वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में पुतला दहन व सड़क की लड़ाई लड़ने को तैयार रहेगा। भाजपा मंडल महामंत्री ठाकुर सिंह पैकरा ने कहा कि जबसे भूपेश जी की सरकार आयी है छत्तीसगढ़ का आम जनता परेशान है चाहे वह गोधन योजना का घोटाला हो चाहे बोरा घोटाला हो चाहे रकबा घोटाला आने वाले समय में हम छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे ।

भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सुरेश सोनी ने कहा कि भूपेश बघेल सिर्फ और सिर्फ करप्शन को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं जब से भूपेश कि कांग्रेस की सरकार आई है तब से इनकी योजना में घोटाला इनके कार्यों में घोटाला देखने को मिल रहे हैं यह सिर्फ जेब भरने का काम कर रहे हैं और घोषणा में किए गए वादे को अधूरा छोड़ जा रहे हैं ऐसे में छत्तीसगढ़ का आम जनता परेशान हो गया है आने वाले समय में सबक सिखाने को आम जनता तैयार है। पुतला दहन में भाजयुमो जिलाध्यक्ष रविन्द्र भारती मण्डल अध्यक्ष सुरेश सोनी जिला पदाधिकारी दीपेंद्र दुबे संजय राजवाड़े धनकुमार पैकरा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमरनाथ पैकरा जी महामंत्री मंडल के भोग प्रसाद राजवाड़े ठाकुर पैकरा उपाध्यक्ष बाबूलाल शाह विप्लव विश्वास मोर्चा के अध्यक्ष सुरेश सोनी उपाध्यक्ष हरिनंदन राजवाडे सुरजीत कुमार उमाशंकर राजवाड़े महामंत्री जीतू मानिकपुरी सुरजन यादव मनीष यादव अकाश मानिकपुरी   सूरज बलवंत अभय जयसवाल शिवकुमार कृष्णा राजवाड़े प्रदीप सिंह संजय सोनपाकर  भोले पैकरा देवेंद्र पाण्डे महेंद्र दास कौशल सिंह पितांबर सिंह अनिल कुमार खेमलाल लवदास अरविंद चौधरी गोलू चौधरी देवसाय पैकरा बोधन पैकरा पप्पू देवांगन ऋषभ जयसवाल राहुल मिंज राजा साहू