भगवान सिंह चौहान बने भीलवाड़ा नगर परिषद वार्ड नंबर 42 उप चुनाव प्रभारी




भीलवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली जिला प्रभारी रतन गाडरी ने नगर परिषद वार्ड नंबर 42 के उप चुनाव हेतु भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भगवान सिंह चौहान को उप चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। भाजपा जिला प्रवक्ता कैलाश सोनी ने बताया कि नगर परिषद वार्ड नंबर 42 के उपचुनाव मे प्रभारी भगवान सिंह चौहान नगर परिषद भीलवाडा के वार्ड 42 क्षेत्र में जाकर जनप्रतिनिधि पदाधिकारी वरिष्ठ कार्यकर्ता कार्यकर्ता सहित विभिन्न सामाजिक स्वयंसेवी संगठनों से मिलकर उन से चर्चा कर वार्ड के उप चुनाव हेतु भाजपा के प्रत्याशियों की लिस्ट बनाएंगे।