Benefits Eating Neem Powder: जाने नीम पावडर खाने के 5 जबरदस्त फायदे, जो आपकी सेहत को बनाये रखता है बेहतर.....
Benefits Eating Neem Powder: Know 5 amazing benefits of eating neem powder, which keeps your health better..... Benefits Eating Neem Powder: जाने नीम पावडर खाने के 5 जबरदस्त फायदे, जो आपकी सेहत को बनाये रखता है बेहतर.....




Benefits Eating Neem Powder :
नीम के पत्ते का पाउडर चेहरे की स्किन, बाल, शरीर के लिये कई तरह से फायदेमंद है। इस पोस्ट में नीम पाउडर के फायदे व कैसे उपयोग करें की जानकारी पढ़ेंगे।
नया भारत डेस्क : नीम का पेड़ बहुत गुणकारी होता है। इसकी पत्तियां, छाल, गोंद, निंबोली और दातुन आदि सेहत के लिए बहुत लाभकारी होती हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि नीम से प्राप्त सभी चीजें स्वाद में कड़वी और कई औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं। आयुर्वेद में सभी का कई रोगों में बड़े स्तर पर प्रयोग किया जाता है। बहुत से लोग सुबह नीम की पत्तियां चबाना पसंद करते हैं, वहीं कुछ लोग दांत साफ करने के लिए नीम की दातुन का प्रयोग करते हैं। हालांकि इनके पाउडर के रूप में भी सेवन कर सकते हैं, इससे भी सेहत को कई लाभ मिलते हैं। यहां तक कि अगर आप नीम की पत्तियों का पाउडर सुबह गुनगुने पानी में मिलाकर लेते हैं, तो इससे न सिर्फ कई रोगों के उपचार के साथ ही उनसे बचाव में भी मदद मिलती है। (Benefits Eating Neem Powder)
अब सवाल यह है कि सुबह नीम का पाउडर खाने से सेहत को क्या फायदे मिलते हैं? इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. भुवनेश्वरी (BAMS Ayurveda) से बात की, इस लेख में हम आपको सुबह नीम का पाउडर खाने से 5 फायदे (neem ka powder khane ke fayde) बता रहे हैं। (Benefits Eating Neem Powder)
नीम का पाउडर खाने के फायदे-
त्वचा की समस्याएं करे दूर:
नीम का पाउडर रक्त को शुद्ध और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। यह त्वचा की कई समस्याओं को दूर करता है जैसे कील-मुंहासे, दाग-धब्बे आदि। (Benefits Eating Neem Powder)
कोलेस्ट्रॉल घटाने में है मददगार:
रक्त में खराब कोलेस्ट्रॉल को करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देने में मदद करता है।
हाई बीपी में लाभकारी है: ब्लड प्रेशर को कंट्रोल को कंट्रोल करने में बहुत लाभकारी है।
नीम के पाउडर का सेवन कैसे करें-
आप सुबह गर्म एक गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच नीम की पत्तियों का पाउडर मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप नीम की पत्तियों या निंबोली को पानी में उबालकर भी इसका सेवन कर सकते हैं। नियमित सेवन करने से सेहत को इससे जबरदस्त फायदे मिलते हैं।
डायबिटीज कंट्रोल में करे मदद:
स्वाद में कड़वा होने की वजह से यह हाई ब्लड शुगर को कम करने और कंट्रोल रखने में भी लाभकारी है।
हार्ट के लिए है हेल्दी:
कोलेस्ट्रॉल, हाई बीपी और ब्लड शुगर हृदय रोगों के जोखिम को बढ़ाते हैं, इन सभी समस्याओं में नीम का पाउडर बहुत लाभकारी है।
एलर्जी से दिलाए छुटकारा: दाद-खाज, खुजली, त्वचा पर चकत्ते आदि की समस्याओं को दूर करने में नीम के पानी का सेवन करने से फायदा मिलेगा। (Benefits Eating Neem Powder)