Bank Holidays in October 2022: त्योहारों के चलते अक्टूबर में 21 दिन बैंक रहेंगे बंद…बैंक से जुड़े काम निपटाने के लिए यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट….

Bank Holidays in October 2022 Bank Holidays in October 2022: Banks will remain closed for 21 days in October due to festivals…see here the complete list of holidays to settle the work in the bank सितंबर का महीना समाप्त होने में अब कुछ ही दिन रह गए हैं । आपको बता दें कि अक्टूबर में बैंक 21 दिन बंद रहेंगे, इसलिए समय रहते सभी काम निपटा लें। ऐसे में बेहतर यही होगा कि आप अभी से हॉलिडे लिस्ट को देकर अपना प्लान कर लें। इससे बाद में आपको परेशानी का सामना नहीं करना होगा।

Bank Holidays in October 2022: त्योहारों के चलते अक्टूबर में 21 दिन बैंक रहेंगे बंद…बैंक से जुड़े काम निपटाने के लिए यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट….
Bank Holidays in October 2022: त्योहारों के चलते अक्टूबर में 21 दिन बैंक रहेंगे बंद…बैंक से जुड़े काम निपटाने के लिए यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट….

Bank Holidays in October 2022

नया भारत डेस्क : सितंबर का महीना समाप्त होने में अब कुछ ही दिन रह गए हैं । आपको बता दें कि अक्टूबर में बैंक 21 दिन बंद रहेंगे, इसलिए समय रहते सभी काम निपटा लें। ऐसे में बेहतर यही होगा कि आप अभी से हॉलिडे लिस्ट को देकर अपना प्लान कर लें। इससे बाद में आपको परेशानी का सामना नहीं करना होगा।

 

Bank Holidays in October 2022: दूसरे व चौथे शनिवार को भी बंद रहते हैं बैंक

आरबीआई की गाइडलाइंस के मुताबिक रविवार के अलावा महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं. नीचे अक्टूबर महीने में बैंकों की छुट्टियों के बारे में जानकारी दी जा रही है और साथ में यह भी दिया जा रहा है कि अमुक दिन किस राज्य में बैंक बंद रहेंगे और कहां खुले रहेंगे. इसके आधार पर अपने बैंक से जुड़े काम-काज निपटाएं ताकि कोई समस्या न हो और किसी भी काम में रुकावट न आए.

 

Bank Holidays in October: अक्टूबर 2022 में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट

  • 1 अक्टूबर, 2022- बैंकों में अकाउंट्स के हाफ-ईयरली क्लोजिंग की छुट्टी

 

  • 2 अक्टूबर, 2022- गांधी जयंती, रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

 

  • 3 अक्टूबर, 2022- दुर्गा पूजा (महा अष्टमी)

 

  • 4 अक्टूबर, 2022- दुर्गा पूजा (महा नवमी)/आयुध पूजा/श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव

 

  • 5 अक्टूबर, 2022- दशहरा (विजय दशमी)/श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव

 

  • 6 अक्टूबर, 2022- दुर्गा पूजा (दसाइन)
  • 7 अक्टूबर, 2022- दुर्गा पूजा (दसाइन)
  • 8 अक्टूबर, 2022- मिलाद-ए-शरीफ/ईद-ए-मिलाद-उल-नबी (पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिवस, (दूसरा शनिवार-अवकाश)

 

  • 9 अक्टूबर, 2022- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

 

  • 13 अक्टूबर, 2022- करवा चौथ
  • 14 अक्टूबर, 2022- ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद का जुमा
  • 16 अक्टूबर, 2022- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

 

  • 18 अक्टूबर, 2022- काति बिहू
  • 22 अक्टूबर 2022- चौथा शनिवार (अवकाश)
  • 23 अक्टूबर, 2022- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 24 अक्टूबर, 2022- काली पूजा/दीपावली/दीवाली (लक्ष्मी पूजा)/नरक चतुर्दशी

 

  • 25 अक्टूबर, 2022- लक्ष्मी पूजा/दीपावली/गोवर्धन पूजा
  • 26 अक्टूबर, 2022- गोवर्धन पूजा/विक्रम संवत नववर्ष दिवस/भाई बिज/भाई दूज/दीवाली (बलि प्रतिपदा)/लक्ष्मी पूजा/एक्सेशन डे (जम्मू-कश्मीर)

 

  • 27 अक्टूबर, 2022- भाईदूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा/दीपावली/निंगोल
  • 30 अक्टूबर, 2022- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 31 अक्टूबर, 2022- सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्मतिथि/सूर्यप्रश्ति डाला छठ (सुबह का अर्घ्य)/छठ पूजा