BIG NEWS: “बचपन का प्यार मेरा भूला नहीं जाना रे”... बॉलीवुड सिंगर बादशाह का ऐलान.... CG के सहदेव के साथ जल्द आएगा नया गाना.... घोषणा करते हुए लिखी ये बात.... देखें VIDEO......

BIG NEWS: “बचपन का प्यार मेरा भूला नहीं जाना रे”... बॉलीवुड सिंगर बादशाह का ऐलान.... CG के सहदेव के साथ जल्द आएगा नया गाना.... घोषणा करते हुए लिखी ये बात.... देखें VIDEO......

डेस्क। बादशाह ने जल्द ही आने वाले नए वायरल गाने "बचपन का प्यार" की घोषणा की है। भारतीय रैपर और गायक बादशाह ने घोषणा की है कि "बच्चन का प्यार" नाम का नया वायरल गाना जल्द ही आ रहा है। उन्होंने इंस्टाग्राम के माध्यम से वायरल बॉय सहदेव के साथ पोस्ट साझा किया। 'बचपन का प्यार' गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया। 

 

 

गौरतलब है कि सहदेव दिरदो का गाया गाना-मेरे बचपन का प्यार भूल नहीं जाना रे, इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चित है। नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक सहदेव के इस गाने को सुनकर बॉलीवुड के प्रसिद्ध सिंगर बादशाह ने सहदेव को दिल्ली आमंत्रित किया था, जहां उन्होंने इस गाने की प्रस्तुति दी थी। 

 

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्री कवासी लखमा के कहने पर सहदेव दिरदो ने अपने निराले अंदाज में गाना सुनाया। मुख्यमंत्री बघेल ने सहदेव के गायन शैली की तारीफ की और  उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक सहदेव वर्तमान में कक्षा सातवीं में अपने गांव के स्कूल में ही अध्ययनरत है। सोशल मीडिया के जरिए वायरल हुए उसके गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

 

 


छत्तीसगढ़ के सहदेव द्वारा गाया गाना बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल है। लाखों लोग इस पर रील वीडियो बना रहे हैं। सहदेव के गाने पर लिप्सिंग करके वीडियो अपलोड कर रहे हैं। वीडियो इस कदर वायरल हुआ कि अब देश में इसकी चर्चा है। नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक 12 साल के सहदेव दिरदो उरम्पाल के पटेलपारा इलाके में मशहूर हो चुका है। बच्चे के घर पर न मोबाइल है न टीवी है। पिता गुड्डे राम दिरदो पेशे से कृषक हैं। माँ की पांच साल पहले मौत हो गई। 

 


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सुकमा जिले के छिन्दगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत कुरमापार के नन्हें गायक सहदेव दिरदो ने मुलाकात की। चंडीगढ़ से लौटने के बाद सुकमा के सहदेव ने CM भूपेश बघेल से मुलाकात की। उद्योग और वाणिज्य मंत्री कवासी लखमा सहदेव को अपने साथ लेकर आए थे। नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सहदेव दिरदो को अपनी अनोखी गायन शैली से देश के जाने-माने सिंगर सहित आम लोगों का ध्यान आकर्षित करने और छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। 

 

 

सहदेव का स्वागत कर CM बघेल ने कहा गाना सुनाओ। झट से सहदेव ने गाना शुरू किया सोनू मेरी डार्लिंग बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे। गाना सुनकर CM बघेल ने कहा वाह। सहदेव चंडीगढ़ गया और वहां करीब 6 घंटे तक एक सॉन्ग वीडियो का शूट पूरा किया। नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक  बादशाह ने शूट के बाद सहदेव के परिवार से ये भी कहा है कि यदि सहदेव किसी इंस्टीट्यूट में पढ़ाई या म्यूजिक ट्रेनिंग करने के लिए जाएं तो एडमिशन और सारा खर्च बादशाह वहन करेंगे। सहदेव का परिवार विचार करने पर इस प्रस्ताव को लेकर बादशाह की टीम से संपर्क करेगी।