CG- LOVE, सेक्स और धोखा: युवती को शादी का झांसा देकर 3 साल तक करता रहा रेप.... फिर जो हुआ.... शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार.... भेजा गया जेल.....
accused rape arrested police 24 hours accused raped applicant 3 years pretext marriage कोंडागांव में लव, सेक्स और धोखा




...
कोंडागांव। बलात्कार के आरोपी को विश्रामपुरी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर 3 साल तक प्रार्थिया के साथ रेप किया। शादी करने से इंकार कर गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी दे रहा था। न्यायालय के आदेश से कांकेर के आरोपी अभय यादव को जेल भेजा गया है। कोंडागांव जिला अंतर्गत थाना विश्रामपुरी का मामला है। ग्राम सरोना, थाना नरहरपुर, जिला कांकेर निवासी अभय यादव पिता कमलेश यादव, जाति राऊत, उम्र 25 वर्ष के द्वारा पीड़िता को शादी करने का झांसा देकर वर्ष 2019 से वर्ष 2022 तक शारीरिक संबंध बनाकर बलात्कार कर शादी करने से इंकार करने एवं अश्लील गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देने पर प्राथिर्या द्वारा शिकायत आवेदन दिया गया।
महिला संबंधी गंभीर अपराध की सूचना पर प्रार्थिया के लिखित आवेदन पर थाना विश्रामपुरी में अपराध क्रमांक 23/2022 धारा 376(2)(ढ),294,506 भादवि. कायम कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल (भा.पु.से.) के आदेश से बलात्कार के आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुलदेव शर्मा के मार्गदर्शन व एसडीओपी केशकाल भूपत सिंह धनेश्री के पयर्वेक्षण में टीम गठित कर लगातार विवेचना कर आरोपी की पतासाजी कर 24 घंटे के अंदर आरोपी अभय यादव को जिला कांकेर में घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां न्यायालय के आदेश से आरोपी अभय यादव को जेल भेजा गया।