Viral Video: हिमस्खलन का डरा देने वाला खौफनाक वीडियो- अचानक भरभरा कर गिरा बर्फ का पहाड़ बर्फ में दब गया टूरिस्ट...
Viral Video: Horror video of avalanche - suddenly a mountain of snow fell suddenly, the tourist got buried in the snow. Viral Video: हिमस्खलन का डरा देने वाला खौफनाक वीडियो- अचानक भरभरा कर गिरा बर्फ का पहाड़ बर्फ में दब गया टूरिस्ट...




Avalanche viral video :
किर्गिस्तान (Kyrgyzstan) में तियान शेन के पहाड़ों में कुछ ऐसा ही देखने को मिला. इस हिमस्खलन में ब्रिटिश और अमेरिकी टूरिस्ट्स का एक ग्रुप बाल-बाल बच गया. हालांकि, एक महिला को घुटने में चोट लगने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सोशल मीडिया पर इस हिमस्खलन का खौफनाक वीडियो भी सामने आया है, जो वायरल हो रहा है.
एक रिपोर्ट के मुताबिक हिमस्खलन के वक्त 9 ब्रिटिश और एक अमेरिकी टूरिस्ट का समूह पहाड़ी की सबसे ऊंची चोटी पर ट्रेकिंग कर रहा था. हिमस्खलन के फुटेज को हैरी शिमिन (Harry Shimmin) नाम के टूरिस्ट ने कैप्चर किया था, जो तस्वीरें और वीडियोज लेने के लिए ग्रुप से काफी आगे निकल गए थे.
यहां देखिए हिमस्खलन का वीडियो :