VIDEO राष्ट्रपति पर हमला: इस देश के राष्ट्रपति को शख्स ने सरेआम मारा तमाचा..... राष्ट्रपति को थप्पड़ मारने से एक्शन में आए सुरक्षाकर्मियों ने दो को पकड़ा.... देखें VIDEO......

VIDEO राष्ट्रपति पर हमला: इस देश के राष्ट्रपति को शख्स ने सरेआम मारा तमाचा..... राष्ट्रपति को थप्पड़ मारने से एक्शन में आए सुरक्षाकर्मियों ने दो को पकड़ा.... देखें VIDEO......


डेस्क। दक्षिणी फ्रांस में दौरे पर पहुंचे राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को भीड़ में मौजूद एक शख्स ने थप्पड़ मार दिया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। पकड़े गए लोगोंं से पूछताछ जारी है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को दक्षिण-पूर्वी फ्रांस की यात्रा के दौरान एक शख्स ने सरेआम तमाचा जड़ा दिया।

 

जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। जानकारी के मुताबिक, मैक्रों देश के दक्षिण-पूर्वी शहर ड्रोम के दौरे पर थे। इस दौरान वे भीड़ के साथ चल रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उन्हें अचानक थप्पड़ मार दिया। इसका वीडियो क्लिप भी सामने आया है। हमलावर ग्रीन शर्ट पहने था और उसने चेहरे पर मास्क भी लगाया हुआ था। उसने कुछ नारे भी लगाए।जैसे ही इस व्यक्ति ने राष्ट्रपति पर हमला किया तो उनके साथ मौजूद सिक्योरिटी एजेंट्स ने फौरन उस व्यक्ति को दबोच लिया और जमीन पर गिरा दिया। मैक्रों को दूर ले जाया गया। 

 

 

फ्रांसीसी मीडिया ने पुष्टि की है कि इस अपराध में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फ्रांस के प्रधानमंत्री ज्यां कास्टेक्स ने इस घटना को लोकतंत्र का अपमान बताया है। यह घटना उस समय हुई जब मैक्रों दक्षिण-पूर्वी फ्रांस के ड्रोम क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे थे। उन्होंने कोविड-19 के कहर के बाद लोगों के जीवन को जानने के लिए रेस्टोरेंट्स का दौरा किया और छात्रों से मुलाकात भी की।

 

 

हाल ही में फ्रांसीसी सेना को सेवा देने वाले एक गुट ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को इस्लाम को लेकर हिदायत दी थी । इस गुट का कहना है कि इस्लाम धर्म को रियायत देने की वजह से फ्रांस का 'अस्तित्व' दांव पर लग चुका है। फ्रांसीसी सेना में सेवारत सैनिकों के इस गुट का यह पत्र प्रकाशित हुआ था।

 

इस मैगजीन में पिछले महीने भी इसी तरह का एक पत्र प्रकाशित हुआ था जिसमें गृह युद्ध की चेतावनी दी गई थी। बहरहाल, फ्रांस के गृह मंत्री और इमैनुएल मैक्रों के करीबी सहयोगी जेराल्ड डारमेनिन ने इस पत्र को कुछ लोगों की 'कच्ची पैंतरेबाजी' करार दिया। मंत्री ने अनाम पत्र लिखने वालों में 'साहस' की कमी का आरोप लगाया था। 

 


देखें वीडियो