आम आदमी पार्टी बस्तर इकाई द्वारा जगदलपुर के गोल बाजार चौक में बढ़ती महँगाई और बेरोजगारी को लेकर सड़क पर जंगी प्रदर्शन - समीर खान

आम आदमी पार्टी बस्तर इकाई द्वारा जगदलपुर के गोल बाजार चौक में बढ़ती महँगाई और बेरोजगारी को लेकर सड़क पर जंगी प्रदर्शन - समीर खान

जिला मुख्यालय में कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुये प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी के लिए जनहित की लड़ाई सर्वोपरि - गीतेश सिंघाड़े सोशल मीडिया 

आम आदमी पार्टी के लिए जनहित की लड़ाई सर्वोपरि - ईश्वर कश्यप 

जगदलपुर। आम आदमी पार्टी बस्तर इकाई द्वारा बेताहाशा बढ़ते महंगाई को लेकर जगदलपुर के गोलबाजार चौक में तख्ती लेकर नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया।

               आप नेता समीर खान ने आज कहा महँगाई से आम जन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। साथ ही साथ बेरोजगारी से त्रस्त जनता के लिए  राज्य सरकार ने अब तक राहत के नाम पर सिर्फ झूठे वादे ही किये है।

आगे समीर खान ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था पिछले लॉक डाउन के प्रभाव से उबर भी नहीं पाई थी कि दूसरा लॉक डाउन आ गया।महँगाई इस वक्त चरम पर है जीवन के लिए अति आवश्यक चीजों के दामों में 25 से 200प्रतिशत तक की वृद्धि हो गई है।ऊपर से बेरोजगारी ने लोगों की क्रय शक्ति भी छीन ली है। 

 आम आदमी पार्टी जगदलपुर विधानसभा आंदोलन अध्यक्ष ईश्वर कश्यप ने कहा किन आज 08जून21 को जगदलपुर जिला मुख्यालय में कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए महंगाई के विरोध में जंगी प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता पूरे जिला में  पोस्टर बैनर के साथ जनता के बीच इस आंदोलन को लगातार प्रचारित कर रहे है। 

भाजपा के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के विवादित बयान ने भाजपा की जनता के प्रति आस्था दर्शा दी है कि उन्हें आम जन का कितना ख्याल है यह जग जाहिर हो गया है।  

 जगदलपुर  जिला  बस्तर मुख्यालय स्तर पर सड़क पर उतरकर जंगी विरोध प्रदर्शन कर जनता के हक़  की लड़ाई लड़ने का अब आम आदमी पार्टी ने ऐलान कर दिया है।पूरे प्रदेश में वर्चुअल और विरोध प्रदर्शन को जनता का अच्छा प्रतिसाद मिला।
जनता ने भाजपा और कांग्रेस की नूरा कुश्ती का खेल भी भली भांति समझ लिया है।

आज के इस विरोध प्रदर्शन में मुख्यरूप से समीर खान के साथ सोशल मीडिया अध्यक्ष गीतेश सिंघाड़े,जगदलपुर आंदोलन समिति अध्यक्ष ईश्वर कश्यप,आंदोलन सचिव ख़िरपति भारती, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नवनीत सराठे,आसमन कश्यप,मनोज नागवंशी, शुभम सिंह ,संजना कश्यप, ललित देवानंद आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।