पूर्व मुख्यमंत्री के घर पर हमला: गाड़ियों में की तोड़फोड़... पुश्तैनी घर में लगाई आग... मचा हड़कंप... जांच जारी....
Attack on former Chief Minister house, Vehicles vandalized, Set On Fire, Biplab Deb: पूर्व सीएम के पैतृक आवास पर हमला किया गया है। त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब के पुश्तैनी घर पर हमला हुआ है। हमलावरों ने वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हमलावरों ने घर में आग लगा दी। घर में आग लगाने से पहले हमलावरों ने उस पर भी हमला किया और कई खिड़कियों को तोड़ दिया। गोमती जिले के अंतर्गत आने वाले उदयपुर के जमजुरी में स्थित घर पर ये हमला किया गया। विशेष समुदाय के लोगों ने ये हमला किया है।




Attack on former Chief Minister house, Vehicles vandalized, Set On Fire
Biplab Deb: पूर्व सीएम के पैतृक आवास पर हमला किया गया है। त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब के पुश्तैनी घर पर हमला हुआ है। हमलावरों ने वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हमलावरों ने घर में आग लगा दी। घर में आग लगाने से पहले हमलावरों ने उस पर भी हमला किया और कई खिड़कियों को तोड़ दिया। गोमती जिले के अंतर्गत आने वाले उदयपुर के जमजुरी में स्थित घर पर ये हमला किया गया। विशेष समुदाय के लोगों ने ये हमला किया है।
वारदात को अंजाम देने का आरोप CPM के कार्यकर्ताओं पर लगा है। बिप्लब देब के पिता दिवंगत हिरुधन देब की याद में यहां वार्षिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाना था, लेकिन इससे एक दिन पहले ही हमलावरों ने वारदात को अंजाम दे दिया। जिस वक्त यह घटना हुई, तब घर के अंदर कोई नहीं था। हमले के दौरान पार्टी के झंडों को नष्ट कर दिया गया। पूर्व सीएम के जिस घर पर हमला किया गया है, वह गोमती जिले के अंतर्गत उदयपुर सब डिवीजन के जमजुरी में स्थित है।