ASI को मारी गोली बिग ब्रेकिंग : जवानों के बीच खूनी संघर्ष….जवान ने ASI पर की फायरिंग…..ASI की गोली लगने से मौक़े पर मौत….अपने ही साथी ASI को गोलियों से भूना….घटना के बाद खुद पर भी चलाई गोली.....मचा हड़कम्प…….

........

नयाभारत डेस्क : नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ और तेलंगाना राज्य की सीमा पर CRPF कैंप में एक बार फिर जवानों के बीच खूनी संघर्ष में एक एएसआई की मौत हो गयी है। CRPF 39 बटालियन के एक हेड कॉन्स्टेबल ने अपनी सर्विस राइफल से कैंप में ही पोस्टेड ASI पर गोलियां चला दी। जिससे ASI की मौके पर ही मौत हो गई। ASI को गोली मारने के बाद उसने खुद पर भी गोली चलाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। बताया जा रहा है कि हेड कॉन्स्टेबल गंभीर रूप से घायल है। जिसे वारंगल अस्पताल ले जाया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मुलुगु जिले में CRPF के ASI उमेश चंद्र और हेड कॉन्स्टेबल स्टीफन के बीच कुछ विवाद हुआ था। जिसके बाद रविवार की सुबह HC स्टीफन ने ASI पर अपनी सर्विस राइफल से गोलियां चला दी। फायरिंग की आवाज सुनते ही कैंप के अन्य जवान भी तुरंत मौके पर पहुंच गए। उन्होंने देखा कि ASI की मौके पर मौत हो गई है। जबकि हेड कॉन्स्टेबल गंभीर रूप से घायल होकर जमान पर गिरा तड़प रहा था। जिसे जवानों ने फौरन अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल CRPF के अफसर मामले की जांच में जुट गए हैं।