'भारत बंद' का ऐलान: 28 और 29 मार्च को रहेगा 'भारत बंद'... बैंकों का कामकाज भी होगा प्रभावित... बैंक और रेलवे के कर्मचारी भी हड़ताल में होंगे शामिल... जानिए क्या है पूरा मामला?.....

Bharat Bandh 2022 Date Timings Bank work affected railway employees join strike

'भारत बंद' का ऐलान: 28 और 29 मार्च को रहेगा 'भारत बंद'... बैंकों का कामकाज भी होगा प्रभावित... बैंक और रेलवे के कर्मचारी भी हड़ताल में होंगे शामिल... जानिए क्या है पूरा मामला?.....

..

Bharat Bandh 2022 Date, Timings: केंद्रीय ट्रेड संघों के एक फोरम ने 28 मार्च और 29 मार्च को भारत बंद का ऐलान किया है। यह भारत बंद मोदी सरकार की उन नीतियों के खिलाफ बुलाया जा रहा है, जिनसे कर्मचारियों, किसानों और आम लोगों पर गलत असर पड़ रहा है। माना जा रहा है कि इसे असफल बनाने के लिए राज्य सरकारें एस्मा लगा सकती हैं। रोडवेज, ट्रांसपोर्ट और बिजली विभाग के कर्मचारियों ने भी इस भारत बंद को समर्थन देने का फैसला किया है। यह भी कहा जा रहा है कि बैंकिंग, बीमा और वित्तीय क्षेत्र के कर्मचारी भी इस हड़ताल का हिस्सा होंगे। 

ट्रेड संघों ने कोयला, स्टील, ऑयल, दूरसंचार, पोस्टल, आयकर, कॉपर, बैंक और बीमा क्षेत्रों को इस हड़ताल की सूचना देने वाला नोटिस भेजा है। दावा किया जा रहा है कि केंद्र वाली भाजपा सरकार अपनी नीतियों से कामगार वर्ग को परेशान कर रही है। इस भारत बंद के चलते बहुत सारे काम-काज बंद रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। सबसे बड़ा असर बैंकिंग पर दिख सकता है और उम्मीद है कि 28-29 मार्च को बैंकों का काम काफी हद तक प्रभावित हो। इसका काफी हद तक असर ट्रांसपोर्ट व्यवस्था पर भी दिख सकता है।

आपको बता दें कि 22 मार्च 2022 को केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच की बैठक के बाद देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया था। विभिन्न राज्यों में तैयारियों का जायजा लेने के बाद यूनियनों ने कर्मचारी विरोधी, किसान विरोधी, जनता विरोधी और देश विरोधी नीतियों के खिलाफ दो दिवसीय हड़ताल का आह्वान कर दिया। इस बंद को राजनीतिक दलों का समर्थन भी मिल गया है। बंगाल में वामपंथी पार्टियों ने बंद का समर्थन किया है। बंगाल सरकार ने भी बंद को लेकर कुछ निर्देश जारी किए हैं।

आपको बता दें कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण की सरकार की योजना के साथ-साथ बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक 2021 के विरोध में बैंक संघ हड़ताल में भाग ले रहे हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि 28 और 29 मार्च को होने वाली हड़ताल में बैंक बंद रहेंगे। बैंकों के पास उन कर्मचारियों की पेंशन है जो सेवानिवृत्त होने वाले हैं, हड़ताल में शामिल होने पर प्रभावित नहीं होंगे। हड़ताल में कोयला, इस्पात, तेल, दूरसंचार, डाक, आयकर, तांबा और बीमा जैसे विभिन्न क्षेत्रों के श्रमिकों के भाग लेने की उम्मीद है।