आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल खत्म : CM भूपेश से मिले आश्वासन के बाद….आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आंदोलन वापस लेने का लिया फैसला…. जानिये वार्ता में क्या आश्वासन मिला……




..........
रायपुर 16 दिसम्बर 2021- 10 दिसंबर से चली आ रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल खत्म हो गयी है। मुख्यमंत्री से हुई वार्ता के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं के संयुक्त मंच प्रतिनिधिमंडल ने अपना आंदोलन वापस ले लिया।6 सूत्रीय मांगों को लेकर चली आ रही आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल आज मुख्यमंत्री से मिले आश्वशन के बाद खत्म हो गयी। प्रदेश भर की आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर 10 दिसम्बर से प्रदर्शन शुरू किया था। प्रदर्शन के क्रम में विधानसभा घेराव की कोशिश भी की गई थी पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को स्प्रे शाला मैदान के पास ही रोक दिया था।
आज आगनबाड़ी कार्यकर्ताओ के प्रतिनिधि मंडल द्वारा मुख्यमंत्री से मुलाकात की गयी। मुख्यमंत्री ने आगनबाड़ी कार्यककर्ताओ को उनकी मांगों पर तीन महीने के भीतर विचार कर पूरी करने का आश्वाशन दिया। मुख्यमंत्री से मिले आश्वशन के बाद कार्यकर्ताओ ने पिछले एक सप्ताह से चले आ रहे आंदोलन को खत्म करने का निर्णय लिया है। आंदोलन खत्म होने के बाद कल से ही पहले की तरह प्रदेश में आंगनबाड़ी केंद्र खुलने लगेंगे।
17 दिसंबर से सभी आंगनबाड़ी केन्र्दो के ताला खुल जायेगा और केन्द्रो का काम काज सामान्य रूप से प्रारम्भ करने का निर्णय संयुक्त मंच के प्रान्ताध्यक्ष सरिता पाठक.रूक्मणी सज्जन प्रान्ताध्यक्ष. हेमा भारती.अध्यक्ष और कल्पना चन्र्द अध्यक्ष द्वारा लिया गया और सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता सहायिकाओ से अपील की है कि अपने अपने आंगनबाड़ी केन्द्रो को कल 17/12/21 से खोले और सभी कार्य संचालित करे।