CG जेल ब्रेक BIG NEWS: बलात्कार का विचाराधीन बंदी दिनदहाड़े जेल से फरार.... प्रबंधन में मचा हड़कंप.... तलाश में जुटी पुलिस.... जेल की सुरक्षा में फिर लगी सेंध.....




...
मुंगेली 3 दिसंबर 2021। जिला जेल से बलात्कार का एक विचाराधीन बंदी फरार हो गयाm फरार बंदी का नाम राजेश उइके हैं। पिछले 4 महीने से वह जेल में बंद था। उसके भागने की सूचना से जेल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। घटना दोपहर 3 बजे की है। जेलर के मुताबिक वे उस वक्त घर खाना खाने के लिए गए हुए थे। जैसे ही उनको कैदी के भागने की जानकारी मिली। तत्काल मौके पर पहुंचकर बाकी पुलिसकर्मियों के साथ उसकी पतासाजी में जुट गए हैं। कई घंटे बीत जाने के बाद भी अभी फरार कैदी की सूचना नहीं मिल पाई है।
बलात्कार के आरोप में जेल में बंद एक विचाराधीन बंदी ने आज दोपहर दिनदहाड़े जेल ब्रेक कर फरार हो गया। फरार बंदी जिला जेल की कीचन में काम करता था, जिसने बहाना बनाकर बाथरूम की दीवार पर चढ़कर जेल की दीवार फांदकर जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था में सेंध दी है। मुंगेली के लोरमी थानांतर्गत नेवासखार निवासी राजेश उईके को पुलिस ने बलात्कार के मामले में गिरफ्तार किया था। करीब 4 महीने पहले बलात्कार के इस विचाराधीन बंदी को जिला जेल मुंगेली में दाखिल किया गया था।
जेल में निरूद्ध रहने के दौरान बंदी राजेश उईके कीचन के काम में हाथ बटाया करता था। रोज की तरह आज दोपहर भी वह बैरक से बाहर निकलकर कीचन मेें काम करने के नाम पर निकला था, इसी दौरान उसने शौचालय जाने की बात कहकर मौके से निकल गया और शौचालय के पास से जेल की दीवार फांदकर फरार हो गया। जिला जेल की सुरक्षा में हुई इस बड़ी चूक की जानकारी जैसे ही जेल प्रबंधन को हुई हड़कंप मच गया। आनन-फानन में फरार बलात्कार के विचाराधीन बंदी की तलाश शुरू की गयी, लेकिन उसका कोई भी सुराग नही मिल सका। उधर जेल प्रबंधन का जेल ब्रेक की इस घटना के बाद से हाथ-पांव फूल गया है।