CG गैगरेप ब्रेकिंग - 14 साल की नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप, इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के बहाने बुलाया और दोस्तों के साथ दिया घटना को अंजाम, 2 आरोपी गिरफ्तार…मुख्य आरोपी की तलाश जारी…….

CG गैगरेप ब्रेकिंग - 14 साल की नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप, इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के बहाने बुलाया और दोस्तों के साथ दिया घटना को अंजाम, 2 आरोपी गिरफ्तार…मुख्य आरोपी की तलाश जारी…….

डेस्क :बिलासपुर में 14 साल की लड़की को अगवा कर गैंगरेप किया गया। लड़की की दोस्ती इंस्टाग्राम पर युवक से हुई थी। युवक ने शुक्रवार को लड़की को मिलने के लिए बुलाया और अपने साथ घर ले गया। वहां दो अन्य दोस्तों के साथ बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। अगले दिन लड़की उनके चंगुल से छूट कर परिजनों के पास पहुंची तो सारा मामला खुला। इस दौरान परिजन थाने का चक्कर लगाते रहे, लेकिन पुलिस ने मामला तक दर्ज नहीं किया। फिलहाल रविवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है।

तोरवा क्षेत्र में रहने वाली 14 साल की लड़की  को अपने घर से गायब हो गई थी। परिजन उसे तलाश कर रहे थे, लेकिन लड़की का पता नहीं चला। इसके बाद वे थाने पहुंचे। इसके बाद परिजन फिर उसे लेकर पुलिस के पास पहुंचे। लड़की ने पुलिस को बताया कि तारबाहर क्षेत्र में रहने वाले एक युवक से उसकी इंस्टाग्राम पर बातचीत होती थी। युवक ने उसे मिलने के लिए बुलाया था।

पहले खुद दुष्कर्म किया, फिर दोस्तों को भी बुलाया

लड़की ने बताया कि जब वह चौक पर पहुंची तो युवक ने उसे जबरदस्ती बाइक पर बिठा लिया और अपने साथ ले गया। अपने घर ले जाने के बाद दुष्कर्म किया। फिर अपने दो साथियों को भी बुला लिया और उन्होंने भी दुष्कर्म किया। इस घटना की जानकारी किसी को देने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। अगले दिन लड़कों ने उसे छोड़ा तो वह घर पहुंची और परिजनों को इसकी जानकारी दी।