CG भाजपा नेताओं का बवाल: ट्रेन में बर्थ पर सामान रखने को लेकर शुरू हुआ विवाद.... भाजपा के नेता और नेत्री ने किया जमकर हंगामा.... एक-दूसरे को दी देख लेने की धमकी.... हाथापाई की नौबत आई.... मामला पहुंचा थाने.... फिर हुआ ये......




रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के एक नेता और नेत्री आपस में ही भीड़ गए। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व CSIDC अध्यक्ष छगन मूंदड़ा का अपनी ही पार्टी की महिला नेता नेहा सिंघल के साथ विवाद हो गया। छगन मूंदड़ा और नेहा एक-दूसरे को पहचानते नहीं थे। इस वजह से झगड़ा बढ़ गया। बात पुलिस तक पहुंच गई। थाने में कुछ देर हंगामा भी हुआ। इसके बाद सियासी किरकिरी से बचने के लिए दोनों नेताओं ने समझौता कर लिया।
जानकारी के मुताबिक छगन मूंदड़ा कुछ दिनों के लिए तीर्थ यात्रा पर गए थे। वे रविवार शाम अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस से लौट रहे थे। इसी ट्रेन से गरियाबंद की भाजपा नेता नेहा सिंघल भी लौट रही थीं। ट्रेन में दोनों के बीच बर्थ को लेकर जबरदस्त तू-तू मैं-मैं हो गई। झगड़ा इस कदर बढ़ा कि TC को दखल देना पड़ा। दोनों को रायपुर रेलवे स्टेशन पर ही उतरना था। ट्रेन में हुए हंगामे की वजह से पहले से ही पुलिस को सूचना दी गई थी, क्योंकि दोनों नेताओं ने रायपुर स्टेशन पर एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी थीं। स्टेशन पर पहले से ही पुलिस तैनात थी।
पुलिस के मुताबिक छगन मूंदड़ा जब ट्रेन से उतरे तो नेहा सिंघल के साथ इनका फिर से विवाद हुआ। थाने लाकर दोनों नेताओं काे शांत कराया गया। मीडिया में खबर न फैले इसलिए कुछ देर बाद दोनों नेता ने रेलवे स्टेशन से बिना किसी शिकायत के ही लौटने में भलाई समझी। झूमाझटकी भी हुई। महिला नेहा सिंघल भाजपा की कार्यकर्ता हैं। गरियाबंद की नेता हैं। रायपुर के जीआरपी थाने के प्रभारी ने बताया कि सीट को लेकर दोनों झगड़ पड़े थे। भाजपा के दोनों नेता और उनके कुछ समर्थक थाने भी आए, मगर FIR दर्ज कराए बिना दोनों लौट गए।