OMG: पहले से 7 बच्चों की मां, अब महिला ने एक साथ और 5 बच्चों को दिया जन्म.....
Already mother of 7 children, now woman given birth to 5 more children together




Already mother of 7 children, now woman given birth to 5 more children together
डेस्क। 37 साल की महिला ने एक साथ 5 बच्चे को जन्म दिया है। दिलचस्प बात यह है कि इस महिला के पहले से ही 7 बच्चे हैं। अब कुल बच्चों की संख्या 12 हो गई है। पोलैंड की रहने वाली 37 साल की डोमिनिका क्लार्क ने 5 बच्चों को एक साथ जन्म दिया है। दो से ज्यादा बच्चों को मल्टीपल प्रेग्नेंसी कहा जाता है। जब दो बच्चे जन्म लेते हैं तो उसे ट्विंस कहते हैं। जबकि एक साथ तीन बच्चे जन्म लेते हैं तो उसे ट्रिपलेट कहा जाता है।
ऐसे में ही एक महिला अगर 6 या 7 बच्चे को एक साथ जन्म देती है तो उसे सेक्स्टुपलेट कहा जाता है। मल्टीपल प्रेग्नेंसी अक्सर दो कारणों से होती है। 'क्राको यूनिवर्सिटी' के हॉस्पिटल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिलचस्प बात यह है कि इस औरत के पहले से 7 बच्चे हैं। डोमिनिका क्लार्क ने अपनी प्रेग्नेंसी के 28वें सप्ताह में ही 5 बच्चे को जन्म दे दिया। इसमें तीन लड़की और दो लड़के हैं। महिला को यह सभी बच्चे सिजेरियन सेक्शन से हुई हैं।
जन्म लिए हुए सभी बच्चों का वजन 710 से लेकर 1400 ग्राम के बीच है। बच्चों का जन्म समय से पहले तो हो गया है। लेकिन सभी का स्वास्थ्य ठीक है। सभी बच्चों को ब्रीथिंग सपोर्ट पर रखा गया है। जो भी बच्चे जन्म लिए हैं उनके बाकी भाई-बहन 10 महीने से लेकर 12 साल तक के हैं। मां क्राको ने कहा-मैंने जैसा उम्मीद किया था उससे ज्यादा अच्छा मैं महसूस कर रही हूं। क्राको आगे कहती हैं कि इस दुनिया में आपको खुश और पॉजिटिव रहना है तो आपको पास ढेर सारे बच्चे होने चाहिए।