Ajab Gajab: शादी के दिन अचानक दुल्हन ने दिया बच्चे को जन्म, दूल्हे के उड़े होश, फिर जो हुआ....

Ajab Gajab, On the wedding day suddenly the bride gave birth to a child डेस्क। एक अनोखा किस्सा सोशल मीडिया में चर्चा में है। नीदरलैंड के डोड्रेक्ट में दुल्हन पहले से प्रेग्नेंट थीं। शादी के दिन ही दुल्हन को अचानक लेबर पेन शुरू हो गया और फिर उन्होंने शादी से कुछ ही घंटे पहले एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दे दिया। अचानक बच्चे की जन्म की वजह से कपल हैरान रह गया। आलीशान वेडिंग वेन्यू में शादी करने का उनका प्लान फ्लॉप हो गया। निकोल और मार्क ने सोचा था कि शादी के बाद ही बच्चे का जन्म होगा। 

Ajab Gajab: शादी के दिन अचानक दुल्हन ने दिया बच्चे को जन्म, दूल्हे के उड़े होश, फिर जो हुआ....
Ajab Gajab: शादी के दिन अचानक दुल्हन ने दिया बच्चे को जन्म, दूल्हे के उड़े होश, फिर जो हुआ....

Ajab Gajab, On the wedding day suddenly the bride gave birth to a child

 

डेस्क। एक अनोखा किस्सा सोशल मीडिया में चर्चा में है। नीदरलैंड के डोड्रेक्ट में दुल्हन पहले से प्रेग्नेंट थीं। शादी के दिन ही दुल्हन को अचानक लेबर पेन शुरू हो गया और फिर उन्होंने शादी से कुछ ही घंटे पहले एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दे दिया। अचानक बच्चे की जन्म की वजह से कपल हैरान रह गया। आलीशान वेडिंग वेन्यू में शादी करने का उनका प्लान फ्लॉप हो गया। निकोल और मार्क ने सोचा था कि शादी के बाद ही बच्चे का जन्म होगा। 

 

ड्यू डेट से बहुत पहले ही कपल ने शादी का डेट फिक्स कर लिया था। लेकिन बेटी लीके का जन्म ड्यू डेट से 5 हफ्ते पहले ही हो गया। इस वजह से कपल की शादी नहीं रुकी। डिलीवरी के बाद उसी दिन कपल ने शहर के अल्बर्ट श्वित्जर हॉस्पिटल में ही शादी कर ली। बच्चे के जन्म के बाद उसी दिन कपल ने हॉस्पिटल के प्रेयर रूम में शादी की। अचनाक बच्चे के जन्म के बावजूद कपल ने हॉस्पिटल में ही एक छोटे समारोह के आयोजन की प्लानिंग कर ली थी। 

 

मेहमान वेडिंग वेन्यू की जगह हॉस्पिटल में ही आ गए। शादी की ऑफिशियल रेजिस्ट्रेशन के लिए सिविल रजिस्ट्री ऑफिसर भी हॉस्पिटल पहुंच गए। समारोह के दौरान ऑफिसर्स ने कपल से कहा- आपलोग अपनी शादी का दिन कभी नहीं भूलेंगे। अब से ये डबल सेलिब्रेशन का मौका होगा। दूल्हा और दुल्हन निकोल और मार्क ने सोचा था कि बेटी की जन्म से बहुत पहले ही वे दोनों शादी रचा लेंगे। लेकिन बेबी लीके की सोच अलग थी।