अनिल कुशवाहा काग्रेस पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष बनाए जाने के बाद अपने नगर के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओ ने भब्य स्वागत किया ।

अनिल कुशवाहा काग्रेस पिछड़ा वर्ग के  जिला अध्यक्ष बनाए जाने  के बाद अपने नगर के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओ ने भब्य स्वागत किया ।
अनिल कुशवाहा काग्रेस पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष बनाए जाने के बाद अपने नगर के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओ ने भब्य स्वागत किया ।

अनिल कुशवाहा ने कहा जो दायित्व पार्टी ने  मुझे दिया है उसे मैं निस्वार्थ भाव से निभाउंगा


 बलरामपुर -    कांग्रेस  पिछड़ा वर्ग के  जिला अध्यक्ष अनिल कुशवाहा का वाड्रफनगर में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ता एवं उनके समर्थको ने फूल- माला एवं पटाखे फोड़ कर जमकर नारेबाजी के साथ स्वागत किया। कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखाई दी ।

जानकारी अनुसार बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर ब्लॉक में पिछड़ा वर्ग कांग्रेश जिला अध्यक्ष अनिल कुशवाहा का वाड्रफनगर प्रथम आगमन पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया।  राजीव गांधी चौक पहुंचते ही कार्यकर्ताओं एवं उनके समर्थको के  द्वारा फूल माला से उन्हें रंग  दिए और जमकर पटाखे फोड़े जिसमें पटाखे की गूंज पूरे नगर में फैल गया इसके बाद जिला अध्यक्ष ने चौक में राजीव गांधी के प्रतिमा पर  माल्यार्पण किए ,वहां से सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पैदल वन विश्राम गृह पहुंचकर कार्यक्रम को संबोधित किए ।

 वन विश्राम गृह में कुशवाहा ने वहां उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का हालचाल पूछा और कांग्रेस पार्टी को मजबूती के साथ  छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष अनिल कुशवाहा ने कहा कि आज वाड्रफनगर जिला अध्यक्ष बनने के बाद मेरा प्रथम आगमन है और मैं यहां के कांग्रेस कार्यकर्ता एवं लोगों ने मेरा जमकर स्वागत किया है मैं इसे कभी नहीं भूल सकता। आप लोगों ने ऐसा स्वागत किया है कि मुझे याद रहेगा ।मुझे कांग्रेस पार्टी का बलरामपुर पिछड़ा वर्ग का जिला अध्यक्ष का दायित्व दिया गया है आप सब के सहयोग से निष्ठा पूर्वक जिम्मेदारी निभाऊंगा। मेरी जहां भी जरूरत हो आप लोग फोन करें मैं आपके साथ खड़ा रहूंगा और जिले में कांग्रेस पार्टी को मजबूती के साथ आगे बढ़ाना है सभी कार्यकर्ता आने वाले चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़  भूपेश बघेल की सरकार के योजनाओं के बारे में जन जन तक पहुंचाना ,बताना है कि कांग्रेस सरकार गरीबों के हितों का ख्याल रखती है जो योजनाएं चलाई जा रही है वह गरीबों के लिए सोचती है हमारे कांग्रेस सरकार 25 सौ ₹ क्विंटल धान खरीद रही है और आने वाले समय में 28  सौ ₹ धान किसानों से खरीदा जाएगा। जो छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के हितों का भी ध्यान रखती है ।  हमारा पिछड़ा वर्ग की जनता कृषि कार्य करती है जिसे धान का सही मूल्य लोगों को मिल सके यह हमारी कांग्रेस सरकार सोचती है मां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के जनता के सभी वर्गों का ख्याल रखती है सभी कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करेंगे हमारा प्रयास आगे होगा कि जिले के सभी ब्लॉक के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करना और आगे की रणनीति बनाना जिला अध्यक्ष ने कहा कि जो कार्यकर्ताओं में जोश दिखाई दे रहा है मैं आगे सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जय प्रकाश जायसवाल (पप्पू) माशिम. सदस्य, प्रेम लाल कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग, रामदेव जगते विधानसभा अध्यक्ष, नंदलाल श्यामले, अमित यादव पार्षद ,संजीव यादव ब्लॉक अध्यक्ष, सुमंत गुप्ता, वरिष्ठ कैलाश कुशवाहा, रामा शंकर कुशवाहा ,सियाराम कुशवाहा, अजय कुशवाहा, शिवकुमार कुशवाहा, शिव शंकर कुशवाहा ,कृष्णा कुशवाहा, शंख लाल कुशवाहा, प्रदीप कुशवाहा, संजय कुशवाहा, श्रीमती ललिता कुशवाहा, लव कुशवाहा, मंतोष जगते ,अश्विनी यादव,  महेंद्र यादव, अश्विनी यादव ,हरिचरण कुशवाहा ,श्रीराम कुशवाहा, सुरेंद्र कुशवाहा, श्रीमती अमरावती , विनोद कुशवाहा, रूपचंद कुशवाहा, पूर्व सरपंच हरिप्रसाद पोया, सुदामा कुशवाहा, इस्फाक खान, संतु मिश्रा, राम सुंदर सिंह आदिवासी अध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।