Affair: देवर के इश्क में पागल भाभी, नशीली गोलियां मिलाकर सुला देती थी पति को और फिर...
Affair: Sister-in-law, crazy in love with brother-in-law, used to mix intoxicating pills and put her husband to sleep and then... Affair: देवर के इश्क में पागल भाभी, नशीली गोलियां मिलाकर सुला देती थी पति को और फिर...




Affair News 2023 :
नया भारत डेस्क : मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने देवर से अवैध संबंध बनाए रखने के लिए अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं महिला और उसके प्रेमी देवर ने शख्त की हत्या को हादसा बता दिया, लेकिन चार साल के बेटे ने पुलिस को कुछ ऐसा बता दिया कि मामला खुल गया। (Affair News 2023)
दोनों के बीच हो गए अवैध संबंध
जानकारी के मुताबिक मामला ग्वालियर के पनिहार थाना क्षेत्र का है। यहां एक महिला के अपने दूर के देवर पुत्तू के साथ अवैध संबंध हो गए। इसके बाद दोनों के मिलने और अवैध संबंध बनाने का खेल शुरू हो गया।
बताया गया है कि प्रेमी से मिलने के लिए महिला अपने पति को रात में दूध में नशे की गोली मिलाकर पिला देती थी। ये सिलसिला काफी दिनों से चल रहा था। (Affair News 2023)
पति को नशा नहीं हुआ और आ गया प्रेमी
एक दिन महिला ने फिर से ऐसा ही किया। रात में पति को दूध में नशे की गोली मिलाकर पिला दी, लेकिन इस बार पति को नशा नहीं हुआ। इसी दौरान महिला ने अपने प्रेमी पुत्तू को बुला लिया।
दोनों संबंध बनाने लगे तो पति की आंख खुल गई। पत्नी और प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में देखकर आगबबूला हो गया, लेकिन तभी महिला और उसके प्रेमी ने पति पर हमला कर दिया। (Affair News 2023)
जान निकलने तक लगाया करंट
आरोप है कि महिला और प्रेमी ने पति के मुंह में कपड़ा ठूस दिया। इसके बाद उसे तब तक करंट लगाया, जबतक उसकी जान नहीं चली गई। जब इस मामले की जानकारी पुलिस को लगी तो महिला ने इसे हादसा बताया। लेकिन महिला के चार साल के बच्चे ने पूरी कहानी खोल दी। (Affair News 2023)