CG- शराब के पैसों से पी गया 'शराब'.... सरकारी शराब दुकान के एजेंट ने किया 31 लाख का गबन.... बनवाया मकान.... नए कपड़े भी खरीदे.... और पी गया शराब.... 31 लाख का गोलमाल करने वाला गिरफ्तार......

accused embezzled government liquor shop collection amount 3117500 arrested by police

CG- शराब के पैसों से पी गया 'शराब'.... सरकारी शराब दुकान के एजेंट ने किया 31 लाख का गबन.... बनवाया मकान.... नए कपड़े भी खरीदे.... और पी गया शराब.... 31 लाख का गोलमाल करने वाला गिरफ्तार......

...

राजनांदगांव। शासकीय शराब दुकान की संग्रहण राशि 31,17,500/-रूपये गबन करने वाला आरोपी को महज 12 घंटे के अंदर बसंतपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शासकीय शराब दुकान अर्जुनी, डोंगरगांव, आम्बागढ़ चौकी, मानपुर के संग्रहण राशि 31,17,500 /- रुपये का गबन किया था। दिनांक 05.04.2021 से 09.04.2021 तक संग्रहण राशि लॉक डाउन के कारण आरोपी ने अनुपम नगर स्थित वाल्ट (हेड ऑफिस) एवं एक्सीस बैंक में जमा न कर गबन किया। आरोपी ने गबन की राशि घर बनाने व कपड़ा दुकान एवं शराब मे उडाये। 

 

कोहका के डोंगरगांव निवासी कैलाश सिन्हा (30) सरकारी शराब दुकान का कस्टोडियन एजेंट है। उसने 5 अप्रैल से 9 अप्रैल के बीच 5 दिन में शासकीय शराब दुकान अर्जुनी, डोगरगांव, अंबागढ़ चौकी और मानपुर से 42 लाख 76 हजार 620 रुपए का कलेक्शन किया। इसमें से 11 लाख 59 हजार 120 रुपए उसने जमा किए। इसके बाद लॉकडाउन लग गया। इसके चलते बैंक बंद हो गया और उसने राशि जमा नहीं की। इस राशि को अनुमय नगर स्थित वॉल्ट ( हेड ऑफिस ) में भी नहीं जमा कराया। 

 

बाद में एकाउंट्स ने इस गड़बड़ी को पकड़ा तो मामला खुला। जांच के बाद बुधवार के कैलाश सिन्हा के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया गया। इसमें पता चला कि उसने गबन की गई राशि से अपना मकान बनवाया, कपड़े खरीदे और शराब पी गया। आटोपीः- कैलाश सिन्हा पिता हीरा सिन्हा उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम कोहका थाना डोंगरगांव शासकीय शराब दुकान डोंगरगांव (छ.ग.) है।