CG- दिन दहाड़े युवक का मर्डर: बीच सड़क पर कुल्हाड़ी मारकर की हत्या.... वारदात के बाद फरार हुआ आरोपी.... जांच में जुटी पुलिस.....




...
कांकेर 1 दिसंबर 2021। दिनदहाड़े सरेराह एक युवक की हत्या कर दी गई है। कुल्हाड़ी से युवक के सिर पर वार कर उसे मार डाला है। हत्या करने के बाद हत्यारा मौके से फरार हो गया है। मामला पखांजूर थाना क्षेत्र का है। ग्राम पंचायत इरिकवुटा के आश्रित गांव उडुमगांव का रहने वाला बैसाखू राम टेकाम किसी काम से पखांजूर की तरफ जा रहा था। इस बीच उसी मार्ग से एक अज्ञात व्यक्ति पहुंचा था। इन दोनों के बीच कुछ विवाद हुआ, जिसके बाद उसने बैसाखू को कुल्हाड़ी से वार कर मार दिया। हत्या के बाद युवक का शव काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा।
वहां से गुजरने वाले राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पखांजूर थाना प्रभारी मोरध्वज देशमुख जवानों के साथ घटना स्थल पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए पखांजूर भिजवाया। इधर पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है। मृतक के परिजन के मुताबिक शव पुल के ऊपर दाहिने तरफ अचेत अवस्था में पड़ा हुआ मिला। सिर पर धारदार हथियार से गंभीर चोंट पहुंचाई गई है। काफी खुन बह चुका था। सिर के अंदर का हिस्सा बाहर निकल गया था। पास में एक टंगिया पड़ा हुआ था। उसी से सिर पर वार करके कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बैसाखु राम टेकाम कि हत्या कर दी गई। रिपोर्ट पर मौके पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 302 भा.द.स. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।