CG- फिल्मी क्लाइमेक्स, हैप्पी एंडिंग: फरार दुल्हन को मिला उसका प्यार.... थाने से प्रेमी को ले गई दुल्हन.... रिश्तेदारों ने घेरा तो बनी ढाल.... थाने में फिल्मी क्लाइमेक्स के बाद सभी माने.... दूल्हे को मंगलसूत्र लौटाकर दुल्हन चली अपने प्रेमी संग.... और फिर.....
The girlfriend who was determined to get the lover died after getting her lover




...
कांकेर 11 फरवरी 2022। प्रेमी को पाने की जिद ठाने बैठी प्रेमिका ने अपने प्रेमी को हासिल कर ही दम लिया। बेटी के 'प्यार' से मां का मन पिघल गया। पुलिस ने दुल्हन और उसके प्रेमी को पकड़ने के बाद लड़के के खिलाफ मामला दर्ज किया, लेकिन एक दिन बाद पुलिस ने प्रेमी को छोड़ा तो दूल्हा अपने रिश्तेदारों को लेकर थाने पहुंच गया। लड़की वाले भी आ गए। रिश्तेदारों ने प्रेमी को बाहर ही घेर लिया। अब बारी दुल्हन की थी, जो अपने प्रेमी की ढाल बन गई। उसने दूल्हे को मंगलसूत्र लौटा दिया।
आखिरकार सब मान गए। इसके बाद युवती अपने प्रेमी के साथ ही थाने से रवाना हुई। अब जल्द ही दोनों शादी करेंगे। दंतेवाड़ा निवासी आरती सहारे और बस्तर के बकावंड निवासी विकास गुप्ता के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा है, लेकिन परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने आरती की शादी महाराष्ट्र के एक युवक से तय कर दी। दोनों की शादी 6 फरवरी को हुई। पति के साथ आरती विदा हुई, लेकिन राजनांगदांव के मानपुर क्षेत्र से प्रेमी विकास संग फरार हो गई। अगले दिन कांकेर में पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
इसके बाद दिनभर थाने में ड्रामा चलता रहा। फिर लड़की को परिजनों को सौंप दिया गया। आरती और विकास अब अपने घर में हैं। विकास ने कहा उसके परिजनों ने भी दोनों को स्वीकार कर लिया है। अब शादी की तैयारी चल रही है। इससे पहले प्रेमी संग कुछ अनहोनी होती प्रेमिका उसकी ढाल बनकर सामने आ गई। आरती ने कहा कि विकास के साथ कुछ भी होगा, तो वह किसी को नहीं छोड़ेगी। प्रेमिका के तेवर देखकर सभी पीछे हट गए। दोनों के प्यार को देखकर दूल्हे को भी झुकना पड़ गया। आखिर में दूल्हे ने कहा, जा तूझे 8 बार माफ कर चुका हूं। अब एक बार और माफ किया। इसके बाद आरती ने उसका मंगलसूत्र दूल्हे को लौटा दिया और विकास का हाथ पकड़कर घर के लिए रवाना हो गई।