AAP Rally : छत्तीसगढ़ में 2 जुलाई को AAP की महारैली, दिल्ली व पंजाब के सीएम होंगे शामिल, कांग्रेस व बीजेपी के लिए आगामी चुनाव में बढ़ाएंगे टेंशन!

AAP Rally : छत्तीसगढ़ में 2 जुलाई को AAP की महारैली, दिल्ली व पंजाब के सीएम होंगे शामिल, कांग्रेस व बीजेपी के लिए आगामी चुनाव में बढ़ाएंगे टेंशन!
AAP Rally : छत्तीसगढ़ में 2 जुलाई को AAP की महारैली, दिल्ली व पंजाब के सीएम होंगे शामिल, कांग्रेस व बीजेपी के लिए आगामी चुनाव में बढ़ाएंगे टेंशन!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ गई है। इस बार आम आदमी पार्टी भी पूरी ताकत से प्रदेश में चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में है।

पार्टी के प्रदेश सहप्रभारी व पंजाब के विधायक गुरविंदर सिंह गैरी वडिंग सहित पदाधिकारी लगातार दौरा कर पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे (AAP Rally) हैं।

अब चुनाव से पहले AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के CM भगवंत मान की बड़ी सभा करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अभी से तैयारी में जुट गए हैं।

आम आदमी पार्टी के छत्तीसगढ़ सहप्रभारी एवं पंजाब के विधायक गुरविंदर सिंह गैरी वङिंग शनिवार को बिलासपुर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि 2 जुलाई को होने वाली पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल एवं पंजाब के सीएम भगवंत मान की महारैली की तैयारी को लेकर वो पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लेने पहुंचे (AAP Rally) थे।

इसके साथ ही पार्टी की गतिविधियों और पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आम जनता तक पहुंच बनाने को लेकर भी रणनीति बनाने बैठक ली है।

उन्होंने कहा कि पार्टी की महारैली को सफल बनाने युद्ध स्तर पर तैयारी चल रही (AAP Rally) है। इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव और शहर में घर-घर जाकर सतत जनसंपर्क कर रहे हैं।

प्रदेश के 90 सभी विधानसभा में पार्टी उतारेगी प्रत्याशी : सहप्रभारी गैरी वङिंग ने कहा, हम लगातार प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में जा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ की जनता से संवाद कर रहे हैं। हमें सकारात्मक रिजल्ट मिल रहे हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि जनता ने अबकी बार परिवर्तन का मन बना लिया है।

आम आदमी पार्टी प्रदेश में मूलभूत सुविधाओं जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, किसानों की समस्या, जनजातियों के हक और जन सुरक्षा के उन मुद्दों पर विस्तार से काम करेगी, जो पिछली सरकारों के कार्यकाल में सिर्फ खाना पूर्ति की गई थी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को आम आदमी पार्टी से काफी उम्मीदें हैं। यही वजह है कि इस बार पार्टी पूरे 90 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। उन्होंने यह भी कहा कि अपने प्रवास के दौरान बिलासपुर, बिल्हा, बेलतरा, तखतपुर, मस्तूरी सहित सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाकर लोगों से मुलाकात करेंगे।