CG- भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से पैर कटकर अलग हो गया.... मौके पर ही मौत.... गाड़ी से उतरकर टार्च दिखा रहा था शख्स.... पीछे से आया ट्रक रौंदते हुए बस से टकराया.... 2 महिला भी गंभीर रूप से घायल... ट्रक चालक फरार......

CG- भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से पैर कटकर अलग हो गया.... मौके पर ही मौत.... गाड़ी से उतरकर टार्च दिखा रहा था शख्स.... पीछे से आया ट्रक रौंदते हुए बस से टकराया.... 2 महिला भी गंभीर रूप से घायल... ट्रक चालक फरार......

...

बालोद/ कांकेर 2 जनवरी 2022। बालोद-कांकेर जिले की सीमा पर गुरूर थाना के चारामा के पास भीषण सड़क हादसे में एक अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई है। 2 महिला भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं। ट्रक ने अधेड़ को इतनी बुरी तरह रौंदा कि उसका एक पैर भी कट गया। कुछ देर बाद की उसकी जान भी चले गई। हादसे के वक्त अधेड़ बस बना रहे ड्राइवर और हेल्पर को टार्च दिखा रहा था। इस दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार ट्रक ने पहले उसे रौंदा फिर बस से जा टकराई। घटना के बाद घायलों को अस्पातल ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने अधेड़ को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक महिला को रायपुर रेफर किया गया। 

एक अन्य महिला का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है। पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है। घटना के बाद से ट्रक चालक फरार हो गया है। रायपुर की तरफ से एक बस जगदलपुर जा रही थी। तभी रास्ते में करीब रात 11 बजे बस खराब हो गई। जिसके कारण बस को नेशनल हाईवे 30 में मुजलगोंदी चारामा के पास रोका गया था। बस का ड्राइवर और हेल्पर उसे बनाने में लगे थे। इस दौरान उन्हें लाइट की जरूरत थी। जिसके चलते नरेश उन्हें टार्च दिखा रहा था। 

इतने में पीछे से आई ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रक सीधे बस से टकरा गई। इससे 2 अन्य लोग भी घायल हो गए। बताया जा रहा नरेश गुप्ता गुजरात के अहमदाबाद का रहने वाला है। वहीं घायल महिला खुशबू (48) भी अहमदाबाद की ही रहने वाली है। नरेश गीदम में किसी रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। उससे पहले ही ये हादसा हो गया है।