CG- 6 IFS को नोटिस BREAKING: टेंडर गड़बड़ी का मामला उठा विधानसभा में.... मंत्री ने बताया, वन विभाग के टेंडर गड़बड़ी में 6 IFS, 3 राज्य वन सेवा के अफसर दोषी.... जवाब मिलने पर होगी कार्रवाई.....

6 IFS notice breaking officers found guilty in forest department tender mess

CG- 6 IFS को नोटिस BREAKING: टेंडर गड़बड़ी का मामला उठा विधानसभा में.... मंत्री ने बताया, वन विभाग के टेंडर गड़बड़ी में 6 IFS, 3 राज्य वन सेवा के अफसर दोषी.... जवाब मिलने पर होगी कार्रवाई.....

...

Raipur news: विधानसभा में वन विभाग में खरीदी के 37 टेंडर में अनियमितता का मामला आज फिर उठा। वन विभाग के टेंडर गड़बड़ी की प्रारंभिक जांच में नौ अधिकारी दोषी पाए गए हैं। इनमें छह भारतीय वन सेवा के अधिकारी हैं। वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज विधानसभा को बताया कि प्रारंभिक जांच में इन अधिकारियों को दोषी पाया गया है। उन्हें नोटिस दी गई है। जवाब आने पर कार्रवाई की जाएगी। प्रश्नकाल में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के प्रश्न के उत्तर में वन मंत्री ने बताया कि ये सही है कि 37 में से 33 निविदाओं में गडबड़ी पाई गई। इसमें भंडार क्रय नियमों का पालन नहीं किया गया।

 

दोषी अधिकारियों में छह आईएफएस अधिकारी हैं। इनमें धमतरी के तत्कालीन डीएफओ अमिताभ बाजपेयी, विष्णु नायर, आयुष जैन, एसटाइलो मंडावी, श्रीमती विजया कुर्रे का नाम शामिल है। तीन राज्य वन सेवा के अधिकारी हैं। हालांकि, प्रश्नोतरी में दोषी आईएफएस की संख्या 7 दी गई है। मगर वन मंत्री ने आज संशोधित जवाब में आईएफएस की संख्या छह और राज्य वन सेवा अधिकारियों की संख्या तीन बताया। लिखित जवाब में मंत्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि भ्रडार क्रय नियम के उल्लंघन की बात सामने आयी थी। इस मामले में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं प्रधान मुख्य वन संरक्षक की तरफ से सभी निविदा की जांच में गड़बड़ी पायी गयी थी। इस मामले में कार्रवाई के आश्वासन मंत्री मोहम्मद अकबर ने दिया है।